Udham Singh Nagar : बाजपुर में तेंदुए का आतंक, किशोरी को किया घायल, गांव में दहशत का माहौल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बाजपुर में तेंदुए का आतंक, किशोरी को किया घायल, गांव में दहशत का माहौल

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
Leopard attacked

उधम सिंह नगर के बाजपुर में इन दिनों तेंदुए ने आतंक मचाया हुआ है। गोबर क्षेत्र में तेंदुए ने किशोरी पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेंदुए ने किया किशोरी पर हमला

घटना रविवार देर शाम की है। जानकारी के अनुसार संदीप कौर (13) निवासी गोबरा गांव घर के पास शौच के लिए गई थी। तभी घात लगाए तेंदुए ने किशोरी पर हमला कर दिया। किशोरी की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पहुंचे। भीड़ को देख तेंदुआ वहां से भाग गया।

गांव में दहशत का माहौल

घायल किशोरी को उसके परिजन आनन-फानन में उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां किशोरी का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर रामनगर डीएफओ ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है। लेकिन कर्मचारियों को मौके पर भेजकर पड़ताल करवाई जाएगी। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।