Big News : BJP विधायक महेश नेगी की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली पहुंची जांच टीम, मिला बड़ा सबूत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

BJP विधायक महेश नेगी की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली पहुंची जांच टीम, मिला बड़ा सबूत

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
bjp mla mahesh negi

bjp mla mahesh negi

देहरादून : यौन शोषण के आरोप में घिरे अल्मोडा के द्वाराहाट से विधायत महेश नेगी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस को उनके खिलाफ कई सबूत मिले हैं। मसूरी होटल में इंट्री मिली है वहीं विधायक होस्टल में भी। वहीं अब बता दें कि विधायक के खिलाफ जांच की आंच दिल्ली तक पहुंच गई है। विधायक महेश नेगी यौन शोषण मामले की जांच करने के लिए टीम दिल्ली तक जा पहुंची है औऱ वहां विधायक के खिलाफ सबूत मिले हैं।

वहीं यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला के वकील एसपी सिंह ने इसकी जानकारी दी है। अधिवक्ता एसपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की मामले की जांच कर रही पुलिस टीम आज पीडिता को लेकर होटल सम्राट पंहुची थी। जहाँ विधायक के खिलाफ अहम सबूत मिले हैं। वहीं इसके बाद विधायक महेश नेगी की मुश्किलें और बढ़ गई है।

महिला के वकील ने बताया कि पीडिता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। विधायक के खिलाफ पहले मसूरी के होटल फिर रेसकोर्स स्थित ट्रांजिट हॉस्टल फिर सिनर्जी अस्पताल के बाद अब टीम दिल्ली के होटल सम्राट आज पंहुची थी। वकील ने जानकारी दी है कि दिल्ली के सम्राट होटल के रजिस्टर में पीडिता की इंट्री के साथ विधायक औऱ एक अन्य की इंट्री मिली है। जानकारी मिली है कि विधायक और आरोप लगाने वाली महिला का कमरा एक ही थी।

महिला के वकील ने जानकारी दी कि सभी की इंट्री,आईटी कार्ड औऱ बिल जांच टीम ने सबूत के तौर पर कब्जे में कर दिए हैं।

Share This Article