National : महिलाओं के लिए खुशखबरी, इस राज्य में मिलेगी पीरियड्स के दौरान छुट्टी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

महिलाओं के लिए खुशखबरी, इस राज्य में मिलेगी पीरियड्स के दौरान छुट्टी

Renu Upreti
2 Min Read
leave during periods will be available in this state

महिलाओं के लिए खुशखबरी है। अब इस राज्य में महिलाओं को पीडियड्स के दौरान छुट्टी दी जाएगी। ये घोषणा ओडिशा सरकार ने की है। ओडिशा सरकार ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में सरकारी हो या प्राइवेट ऑफिस सभी जगह उन्हें पीरियड्स के दौरान छुट्टी दी जाएगी।

एक दिन के मेंस्ट्रुवल लीव की घोषणा

उपमुख्यमंत्री पी.परिदा ने गुरुवार को सरकारी और प्राइवेट क्षेत्र की महिला कर्मचारियों के लिए एक दिन के मेंस्ट्रुवल लीव की घोषणा की है। हालांकि, यह अवकाश ऑप्शनल होगा। परिदा के पास महिला एवं बाल विकास विभाग का भी चार्ज है। उन्होनें कटक में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद यह ऐलान किया। उन्होनें कहा, महिला कर्मचारी मासिक धर्म चक्र के पहले या दूसरे दिन छुट्टी ले सकती हैं। लेकिन यह अवकाश ऑप्शनल होगा।

उड़िया लड़की ने की थी मांग

बता दें कि केन्या के नैरोबी में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सिविल सोसाइटी कॉन्फ्रेंस 2024 में एक उड़िया लड़की ने पीरियड्स के दौरान पेड लीव की मांग करते हुए आवाज उठाई थी। साथ ही राज्य की महिला कार्यकर्ता रंजीता प्रियदर्शनी ने भी पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेड लीव देने के संबंध में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सभी प्रतिनिधियों के सामने यह बात रखी थी। उन्होनें तर्क दिया कि दुनिया भर में महिलाएं मेंस्ट्रुशन के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करती हैं।

Share This Article