Highlight : जानें दुनिया के किन-किन देशों में मनाई जाती है दीपावली - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

जानें दुनिया के किन-किन देशों में मनाई जाती है दीपावली

Reporter Khabar Uttarakhand
4 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsदीपावली भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। आध्यात्मिक रूप से यह अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। दीपावली केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के कई देशों में मनाया जाता है। आपको बताते हैं कि दुनिया के किन-किन देशों में दीपावली मनाई जाती है और कैसे मनाई जाती है।

जापान
दीपावली के दिन जापान में लोग अपने बगीचों में पेड़ों पर लालटेन और कागज से बने पर्दे लटकाते हैं। इसके बाद उसे आसमान में छोड़ देते हैं। इस दिन लोग नाच-गाना भी करते हैं। इसके अलावा बोटिंग का भी आनंद लेते हैं।

म्यांमार
भारत की पूर्वी सीमा पर स्थित देश म्यांमार में भी लोग दीपावली बड़े धूमधाम से मनाते हैं, क्योंकि यहां भारतीयों की संख्या ज्यादा है। इस दिन लोग यहां देवी-देवताओं की पूजा करते हैं और मिठाईयां और तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। इसके अलावा इस उत्सव पर लोग लोक गीत और सांस्कृतिक नृत्यों का भी आयोजन करते हैं।

इंडोनेशिया
इस देश में भी भारतीयों की संख्या ज्यादा होने के कारण यहां लोग दीपावली का त्योहार मनाते हैं। सबसे खास बात ये है कि इस मौके पर यहां रामलीला का भी आयोजन किया जाता है, जो दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

मॉरीशस
यहां 63 फीसदी भारतीय और 80 फीसदी हिंदू रहते हैं। यही वजह है कि यहां भी दीपावली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां की सबसे खास बात ये है कि इस देश के पास रामायण का अपना अलग संस्करण है, जिसके अनुसार यहां के लोग दीपावली मनाते हैं। मॉरीशस के लोगों का मानना है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नर्कासुरन नामक असुर का वध किया था, इसलिए वो दीपावली का त्योहार मनाते हैं।

सिंगापुर
इस देश में एक जगह है, जिसे ‘लिटिल इंडिया’ के नाम से जाना जाता है। दीपावली के दिन यहां की सड़कें रोशनी से नहायी हुई रहती हैं। सिंगापुर में रहने वाले भारतीय इस मौके पर यहां इकट्ठा होते हैं और धूमधाम से दीपावली मनाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सिंगापुर में कुल 18 हिंदू मंदिर हैं और दीपावली के दिन ये मंदिर जगमगाते रहते हैं। यहां तक कि इस मौके पर यहां मेट्रो और मॉल तक सज जाते हैं।

नेपाल
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में दीपावली को ‘तिहाड़’ के रूप में मनाया जाता है। पांच दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में पहले दिन गाय की पूजा, जबकि दूसरे दिन कुत्तों की पूजा की जाती है। वहीं, तीसरे दिन मिठाईयां बनाई जाती हैं, देवी-देवताओं की पूजा होती है और घरों को सजाया जाता है। इसके बाद चौथे दिन लोग यमराज की पूजा करते हैं, जबकि पांचवें दिन भैया दूज मनाया जाता है।
मलेशिया
यहां भी लोग दीपावली का त्योहार मनाते हैं, जिसे ‘हरि दिवाली’ के नाम से जाना जाता है। हालांकि इस दौरान लोग पटाखे नहीं फोड़ते हैं, क्योंकि मलेशिया में पटाखे प्रतिबंधित हैं। दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार, दीपावली के दिन लोग यहां सुबह उठ कर तेल और पानी से नहाते हैं।
श्रीलंका
यहां भी दीपावली मनाई जाती है। इस मौके पर लोग यहां अपने घरों को चीनी मिट्टी के दीयों से सजाते हैं। इसके अलावा लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं और उनसे मिलते-जुलते हैं।
थाईलैंड
इस देश में दीपावली का त्योहार बिल्कुल अलग तरीके से मनाया जाता है। इस मौके पर लोग केले के पत्तों के दीये बनाते हैं और उनमें सिक्के रख कर उस पर मोमबत्ती रख कर जलाते हैं। यहां दीपावली को ‘लम क्रियओंघ’ के नाम से जाना जाता है।

Share This Article