Entertainment : रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का लीक हुआ प्लाट, ये है फिल्म की कहानी! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का लीक हुआ प्लाट, ये है फिल्म की कहानी!

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
ranveer-alia

रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। इस फ़िल्म का निर्देशन करण जोहर द्वारा किया जा रहा है। हाल ही में करण जोहर के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का लुक रिलीज़ किया गया था। जिसमें दोनों ही कलाकार रणवीर और आलिया काफी प्यारे लग रहे थे।

लोगों द्वारा फिल्म के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। इस फिल्म से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार फिल्म की कहानी लीक हो गई है।

ये है फिल्म की कहानी

ख़बरों की माने तो फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी लीक हो गई है। किसी ने रेडिट पर फिल्म की कहानी लीक कर दी। इस यूजर ने फिल्म का पूरा प्लाट बताया है। जिसमें उसने बताया की फिल्म में दिल्ली का बैकग्राउंड है। रणवीर सिंह का किरदार फिल्म में ऐसे व्यक्ति का है जो फिजूलखर्ची करता है।

तो वहीं आलिया भट्ट एक बंगाली लड़की का रोल प्ले कर रही है। जो एक ईमानदार ऑडिटर्स के परिवार से आती है। इस जानकारी से फिल्म की पूरी कहानी का ता नहीं चलता। फिर भी यूजर इस को पढ़ने के बाद फिल्म के लिए काफी उत्साहित हो गए है।

ये सितारे है फिल्म का हिस्सा

यूजर पोस्ट पर कमेंट भी कर रहे है। कोई फिल्म की कहानी को तू झूठी मैं मक्कार की कहानी से कपड़े कर रहा है तो कोई फिल्म की कहानी के लीक पर सवाल उठा रहा है। इस फिल्म में रणवीर और आलिया के साथ टीवी एक्टर्स अर्जुन बिजलानी, श्रीति झा और श्रद्धा आर्या भी शामिल है। इसके साथ ही फिल्म में शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन भी दिखाई देंगे।


Share This Article