Nainital : सीएम धामी पहुंचे स्व. पूरन शर्मा के आवास, उनके निधन पर गहरा दुख किया व्यक्त - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सीएम धामी पहुंचे स्व. पूरन शर्मा के आवास, उनके निधन पर गहरा दुख किया व्यक्त

Yogita Bisht
2 Min Read
सीएम धामी हल्द्वानी

सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट रविवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वर्गीय पूरन शर्मा के आवास में पहुंचे। उन्होंने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

सीएम धामी पहुंचे स्व. पूरन शर्मा के आवास

रविवार को सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भाजपा उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वर्गीय पूरन शर्मा के आवास पर पहुंचे। उन्होंने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। बता दें कि स्वर्गीय पूरन शर्मा अविभाजित उत्तर प्रदेश में पर्वतीय विकास मंत्री रहे थे।

शोकाकुल परिजनों को बंधाया ढांढस

सीएम धामी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त कर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। सीएम धामी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी सरकार और भाजपा परिवार शोक संतृप्त परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी के संघर्ष के दिनों से लेकर राम मंदिर आंदोलन हो या उत्तराखंड राज्य आंदोलन उन्होंने पर्वतीय विकास मंत्री रहने के दौरान उत्तराखंड के विकास के लि ए काम किया। जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

सीएम धामी ने हल्द्वानी में लगाया झाड़ू

सीएम धामी ने हल्द्वानी पहुंचकर पार्क में शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शिलापट पर माल्यार्पण किया। सीएम धामी ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए पार्क में सफाई भी की। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कई स्कूली बच्चों को स्वच्छता संदेश दिया। सीएम धामी के साथ कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट सहित कई नेता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।