Highlight : लैंसडाउन : खाई में गिरी कार, रिटायर सूबेदार की मौत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

लैंसडाउन : खाई में गिरी कार, रिटायर सूबेदार की मौत

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
ACCIDENT IN HILLS

ACCIDENT IN HILLS

पौड़ी गढ़वाल में हुए सड़क हादसे में एक रिटायर फौजी की मौत हो गई। जानकारी मिली है कि हादसा लैंसडाउन रोड पर हुआ है जहां एक कार 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक रिटायर सूबेदार की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति की गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल जिले के लैंसडाउन रोड पर ब्लू पाइन होटल के पास एक कार (यूके11ए 8958) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में दो लोग सवार थे। हादसे में प्रदीप बिष्ट और रिटायर सूबेदार हीरा सिंह बिष्ट नाम के युवक सवार थे जो हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को रेस्क्यू कर एमएच लैंसडाउन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रिटायर सूबेदार हीरा सिंह बिष्ट को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल प्रदीप बिष्ट का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों को भी हादसे की सूचना भी दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Share This Article