Highlight : यमुनोत्री हाईवे में फूलचट्टी के पास भूस्खलन, जेसीबी के ऊपर गिरे बोल्डर, बाल - बाल बचा चालक - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

यमुनोत्री हाईवे में फूलचट्टी के पास भूस्खलन, जेसीबी के ऊपर गिरे बोल्डर, बाल – बाल बचा चालक

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
BHUSHKHALAN

चारधाम यात्रा को लेकर चल रहे सड़क सुधारीकरण कार्य के दौरान यमुनोत्री हाईवे पर गुरुवार शाम बड़ा हादसा होने से बच गया। सड़क सुधारीकरण कार्य के दौरान भूस्खलन हो गया। हाईवे के किनारे से मलबा हटा रही जेसीबी भूस्खलन की चपेट में आ गई।

जेसीबी चालक ने भाग कर बचाई अपनी जान

भूस्खलन के दौरान जेसीबी के ऊपर मलबे के साथ भारी बोल्डर भी गिरे। गनीमत रही किसी तरह चालक ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे मार्ग बंद हो गया। एनएच की ओर से सड़क से मलबा और बोल्डर हटाने के लिए दूसरी जेसीबी भेजी गई। जानकारी के मुताबिक उपजिलाधिकारी ने बताया कि जेसीबी चालक सुरक्षित है।

चट्टान का एक हिस्सा टूटने के बाद बद्रीनाथ धाम भी बाधित

बीते मंगलवार को रात बद्रीनाथ हाईवे पर कंचन गंगा के पास भी चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया था। जिसके कारण हाईवे बाधित हो गया था। हाईवे बाधित होने के कारण महायोजना कि सामग्री लेकर धाम में जा रहे ट्रक भी हाईवे पर रुके हुए हैं।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।