Big News : VIDEO : हिमाचल के चंबा में ऐसे भरभराकर गिरा पहाड़, बाल बाल बचे लोग - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

VIDEO : हिमाचल के चंबा में ऐसे भरभराकर गिरा पहाड़, बाल बाल बचे लोग

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read

himachal landslide chamba

 

हिमाचल प्रदेश के चंबा में मंगलवार शाम एक भयावह लैंड स्लाइड हुआ है। इसके चलते अफरातफरी मच गई। लैंडस्लाइड तकरीबन सात बजे के आसपास हुआ। इस लैंडस्लाइड का वीडियो अब सामने आया है।

चंबा जिले के भलेई-तीसा मार्ग पर ये हादसा हुआ है। गनीमत रही कि हादसे के पहले ही यहां आवागमन लगभर रुक गया था और स्थानीय लोग भी लैंड स्लाइड जोन से दूर हो चुके थे। अन्यथा बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था।

लैंड स्लाइड के चलते जहां इस मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई वहीं मार्ग क्षतिग्रस्त भी हो गया है। मलबा और पत्थर हटाने के लिए PWD की टीमें लगी हुईं हैं। हालांकि बारिश के चलते रुक रुक कर पत्थर लगातार गिर रहें हैं इसलिए आवागमन में खतरा बना हुआ है।

 

Share This Article