Big News : Uttarakhand Bhu Kanoon : CM की बैठक को कांग्रेस ने बताया ढकोसला, भू-कानून संघर्ष समिति ने किया भूख हड़ताल का ऐलान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Uttarakhand Bhu Kanoon : CM की बैठक को कांग्रेस ने बताया ढकोसला, भू-कानून संघर्ष समिति ने किया भूख हड़ताल का ऐलान

Yogita Bisht
3 Min Read
मूल निवास और भू कानून

उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून की मांग को लेकर जहां आंदोलन चल रहा है। तो वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गैरसैंण में भू-कानून को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ली है। जिसमें भू-कानून के प्रावधानों पर चर्चा की गई है। गैरसैंण से जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है तो वहीं मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति ने अब भूख हड़ताल का ऐलान कर दिया है। जबकि कांग्रेस ने सरकार की कोशिशों को ढकोसला करार दिया है।

भू-कानून को लेकर सीएम धामी ने

उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून एक जन आंदोलन का रूप ले रहा है। तो वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान कर दिया है कि उत्तराखंड में आगामी बजट सत्र में सशक्त भू-कानून सरकार लेकर आएगी। बुधवार को गैरसैंण में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भू-कानून को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ली है। जिसमें भू-कानून में होने वाले बदलाव को लेकर चर्चा की गई।

गैरसैंण में भू-कानून को लेकर बैठक कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा संदेश ग्रीष्मकालीन राजधानी से देने की भी कोशिश की है कि सरकार भू-कानून को लेकर गंभीर है। इसके साथ ही ये संदेश भी दिया गया है कि राज्यवासियों की भावनाओं के अनुरूप भू-कानून सरकार लेकर आएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि सरकार सशक्त भू-कानून की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही जिस उद्देश्य के साथ जो जमीन खरीदी गई थी और उस उद्देश्य को लेकर उस पर काम नहीं हुआ है। तो ऐसी जमीनों पर भी अब कार्रवाई की जा रही है और ऐसी जमीनों को सरकार में निहित किया जा रहा है।

CM की बैठक को कांग्रेस ने बताया ढकोसला

गैरसैंण में भू-कानून को लेकर सीएम धामी की द्वारा ली गई बैठक को मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस का कहना है कि भू-कानून को लेकर सरकार मात्र ढकोसला कर रही है। जबकि सरकार सशक्त भू-कानून को लेकर गम्भीर नही हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि सरकार की इसके पीछे की मंशा ठीक नहीं है।

भू-कानून संघर्ष समिति भूख हड़ताल का किया ऐलान

भू-कानून की मांग को लेकर लड़ाई लड़ रहे मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी का कहना है कि सरकार अगर 26 नवंबर तक संविधान दिवस के दिन से पहले 2018 के बाद जितने भी बदलाव भू-कानून में हुए हैं उनको रद्द नहीं करती है तो फिर 26 नवंबर से मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति के बैनर तले वो भू हड़ताल पर बैठेंगे।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।