Udham Singh Nagar : रुद्रपुर पहुंचे कर्नल कोठियाल, कई लोगों ने थामा 'आप' का दामन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रुद्रपुर पहुंचे कर्नल कोठियाल, कई लोगों ने थामा ‘आप’ का दामन

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
AJAY KOTHIYAL

AJAY KOTHIYAL

रुद्रपुर : आम आदमी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्य अभियान के क्रम में आज रुद्रपुर विधानसभा में विशाल सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार कर्नल कोठियाल के समक्ष भारी संख्या में लोगों ने आप की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही भाजपा व कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया।

आपको बताते चलें कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी तेजी से अपने पैर पसारते हुए नजर आ रही है। वहीं विपक्षी खेमे में लगातार हलचल मची हुई है। आज आम आदमी पार्टी के सदस्य अभियान के क्रम में रुद्रपुर के निजी होटल के सभागार में विशाल सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आप के सीएम उम्मीदवार कर्नल कोठियाल पहुंचे। जहां उनकी मौजूदगी में भारी संख्या में लोगों ने आम आदमी पार्टी में आस्था जाहिर करते सदस्यता ग्रहण की।

कर्नल कोठियाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम जनता के जनहित के मुद्दों को लेकर मैदान में हैं और उन्हीं मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। आप ने जनता से जो वादा किया गया है वह पूरा किया जाएगा। जिसमें सबसे पहले 300 यूनिट जनता को बिजली फ्री दी जाएगी। कहा जिस तरह आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जनता से जो किए थे उनको पूरा किए हैं, उसी तरह उत्तराखंड में भी जनता से जो वादे किए जा रहे हैं उनको तत्काल प्रभाव से पूरे किए जाएंगे। साथ ही भाजपा व कांग्रेस पर जनता को गुमराह कर वोट हासिल करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा सरकार राज में भ्र्ष्टाचार चर्म सीमा पर है।

Share This Article