Highlight : कोटद्वार: ट्रैफिक में फंसे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, खुद ही खुलवाने लगे जाम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कोटद्वार: ट्रैफिक में फंसे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, खुद ही खुलवाने लगे जाम

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
PARYATAN MANTRI SATPAL MAHARAJ

ट्रैफिक में फंसे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज तो खुद ही जाम खुलवाते हुए नजर आए। जी हां पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को एक कार्यक्रम में शामिल होना था। लेकिन कॉलेज के गेट से करीब 200 मीटर पहले सड़क पर लम्बा जाम लगा हुआ था। जिसे देखते हुए सतपाल महाराज ने खुद ही मोर्चा संभालते दिखे।

गाड़ी से उतरकर संभाला मोर्चा

दरअसल पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को चौबट्टाखाल के डिग्री कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होना था। कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई योजना का शिलान्यास करना था। इस दौरान दोनों ओर से 500 मीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसी दौरान सतपाल महाराज अपनी गाड़ी से उतारकर सड़क पर आए और जाम खुलवाते दिखे।

क्षेत्र में बने चर्चा का विषय

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चालकों को आगे पीछे कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। सतपाल महाराज को ऐसा करता देख स्थानीय लोग हैरान हो गए। वहीं उनका ऐसा करने से पूरे क्षेत्र में चर्चा होती रही।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।