Uttarakhand : कोटद्वार: भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कोटद्वार: भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
PHONE PAR DHAMKI भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी

कोटद्वार में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

समुदाय विशेष को बसाने का लगाया आरोप

जानकारी के मुताबिक कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सुरेश शर्मा पुत्र हरीश चंद्र शर्मा निवासी जौनपुर ने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट को अनजान व्यक्ति ने फोन किया।

अज्ञात युवक ने फोन कर समुदाय विशेष को उत्तराखंड में बसाने का आरोप लगाते हुए गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा।

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जानकारी के मुताबिक कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गालीगलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।