16 या 17 July जानें कब है Harela Festival और क्यों मनाते हैं

16 या फिर 17 जुलाई, जानें कब है Harela festival अवकाश और क्यों मनाते हैं इसे ?

Yogita Bisht
4 Min Read
हरेला harela

Harela festival हर साल सावन महीने में मनाया जाता है। उत्तराखंड में मनाया जाने वाला ये पर्व प्रकृति के बहुत ही पास है। हरेले को उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में विशेष रूप से मनाया जाता है।

17 जुलाई को होगा हरेले पर्व का अवकाश

हरेले पर्व पर उत्तरखंड में 16 नहीं 17 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश होगा। बता दें कि पहले 16 जुलाई को हरेले पर्व पर अवकाश घोषित किया गया था। जबकि हरेला पर्व 17 को मनाया जा रहा है। इसलिए प्रशासन द्वारा 17 जुलाई को ही हरेला पर्व पर अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Harela festival

क्यों मनाया जाता है Harela पर्व ?

Harela पर्व मुख्य रूप से कुमाऊं मंडल में मनाया जाता है। हरेला पर्व साल में तीन बार पहला – चैत्र मास, दूसरा – सावन मास और तीसरा – आश्विन मास में मनाया जाता है। हरेला पर्व कर्क संक्रांति के दिन मनाया जाता है। सावन लगने से नौ दिन पहले आषाढ़ में बोया जाता है और दस दिन बाद सावन के महीने के पहले दिन काटा जाता है।

dehradun

पहाड़ों पर हरेले के पर्व से ही सावन महीने की शुरुआत मानी जाती है। इस पर्व पर मुख्यत शिव भगवान की पूजा की जाती है। हरेला का अर्थ है हरियाली इसलिए हरेले को प्रक़ति से जोड़ कर देखा जाता है। इसे शिव-पार्वती के विवाह के रूप में भी मनाया जाता है। कुमाऊं में माना जाता है कि हरेला मनाने से घर मे सुख-समृद्धि और शांति आती है।

पर्व मनाने के 10 दिन पहले बोया जाता है हरेला

हरेला पर्व मनाने के दस दिन पहले इसे बोया जाता है। कुछ लोग इसे नौ दिन पहले भी बोते हैं। इसमें पांच या सात प्रकार के अनाजों को बोया जाता है। इसमें धान, गेंहू, मक्की, उड़द, गहत, तिल और भट्ट शामिल होते हैं। इसे बोने के नौ दिन बाद हरेले के गुड़ाई की जाती है। दसवें दिन इसे काटा जाता है। जिसके बाद इसे देवताओं को चढ़ाकर पकवान बनाकर त्यौहार मनाया जाता है।

ऐसे बोया जाता है Harela

हरेला बोने से पहले ही इसकी तैयारियां शुरू हो जाती हैं। गांव के सबसे पवित्र स्थान से इसके लिए साफ मिट्टी लाई जाती है। जिसके बाद इसमें सात या पांच प्रकार के अनाज को बोकर इसे मंदिर के पास ढककर रख दिया जाता है।

dehradun

इसे सूर्य की सीधी रोशनी से बचाया जाता है। 10 दिन तक हर सुबह और शाम को पूजा के साथ ही इसे ताजा जल चढ़ाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि हरेला जितना बड़ा होगा, किसान को कृषि में उतना ही अधिक लाभ मिलेगा

दिन घटने और राते बढ़ने लगती हैं

कर्क संक्रांति के दिन पहाडो़ं पर हरेले को काट कर त्यौहार मनाया जाता है। कहा जाता है कि जिस तरह मकर संक्रांति से सूर्य भगवान उत्तरायण हो जाते हैं और दिन बढ़ने लगते हैं। ठीक वैसे ही कर्क संक्रांति से सूर्य भगवान दक्षिणायन हो जाते हैं। पुराने समय से पहाड़ों पर ऐसा कहा जाता है कि इसी दिन से दिन रत्ती भर घटने लगते हैं। इस तरह रातें बड़ी होती जाती हैं।

dehradun

हरेले पर दिया जाता है खास आशीर्वाद

कुमाऊं में हरेले पर्व पर बड़े-बुजुर्ग खास आशीर्वाद देते हैं। हरेले को काटने के बाद इसे सिर और लड़कों के कान के पीछे रखा जाता है। इसके साथ ही इसे घरों के दरवाजों पर भी सात बार लगाया जाता है।

जी रया ,जागि रया , यो दिन बार, भेटने रया,

दुबक जस जड़ हैजो, पात जस पौल हैजो,

स्यालक जस त्राण हैजो, हिमालय में ह्यू छन तक,

गंगा में पाणी छन तक, हरेला त्यार मानते रया,

जी रया जागी रया…

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।