National : पीएम मोदी के पास कौन सा मंत्रालय? यहां जानें किस मंत्री को क्या विभाग मिला, देखें लिस्ट   - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पीएम मोदी के पास कौन सा मंत्रालय? यहां जानें किस मंत्री को क्या विभाग मिला, देखें लिस्ट  

Renu Upreti
2 Min Read
Know here which minister got which department
Know here which minister got which department

नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ 71 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। जिसमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। वहीं सोमवार की शाम तक सभी मंत्रियों को विभाग भी सौंपे जा चुके हैं। 30 कैबिनेट मंत्रियों में से 5 मंत्री सहयोग दलों से है। जबकि स्वतंत्र प्रभार के साथ 5 सहयोगी दलों के सांसदों को राज्य मंत्री बनाया गया है।

आइये जानते हैं किसे क्या विभाग मिला?

नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)- कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जी विभाग, अंतरिक्ष विभाग

राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्रालय

अमित शाह- गृह और सहकारिता मंत्रालय

नितिन जयराम गडकरी- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय

जगत प्रकाश नड्डा- स्वास्थ्य मंत्रालय, केमिकल फर्टिलाइजर मंत्रालय

शिवराज सिंह चौहान- कृणि और परिवार कल्याण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय

निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्रालय, कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय

एस जयशंकर- विदेश मंत्रालय

मनोहर लाल खट्टर- ऊर्जा, आवास और शहरी मामले

जीतन राम मांझी- MSME मंत्रालय (हम)

एचडी कुमारस्वामी- भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्रालय (जेडीएस)

पीयूष गोयल- वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय

धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्री

राजीव रंजन सिंह- पंचायती राज, मछली, पशुपालन और डेयरी

वर्बानंद सोनोवाल- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग

वीरेंद्र कुमार- सामाजिक न्याय व अधिकारिता

राममोहन नायडू- नागरिक उड्डयन (टीडीपी)

प्रहलाद जोशी- उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जी

जुएल ओरांव- जनजातीय मामले

गिरीराज सिंह- कपड़ा मंत्रालय

अश्विन वैष्णव- रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्टॉनिक्स और सूचना प्रोद्योगिकी

ज्योतिरादित्य सिंधिया- संचार और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास

भूपेंद्र यादव- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन

गजेंद्र शेखावत- संस्कृति और पर्यटन

अन्नपूर्णा देवी- महिला एवं बाल विकास

किरेन रिजिजू- संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामले

हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस

मनसुख मांडविया- श्रम और रोजगार और युवा मामले और खेल

जी किशन रेड्डी- कोयला और खनन

चिराग पासवान- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग (एलपेजी)

सीआर पाटिल- जल शक्ति

Share This Article