National : यहां जानिए 2024 में भारत में क्या होगा खास, किस घटना पर रहेगी देश की नजर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

यहां जानिए 2024 में भारत में क्या होगा खास, किस घटना पर रहेगी देश की नजर

Renu Upreti
5 Min Read
Know here what will be special in India in 2024, which event will the country keep an eye on

हम नए साल में प्रवेश कर चुके हैं। साल 2024 का सभी ने दिल खोलकर स्वागत किया। 2024 में ऐसी कई घटनाएं होनी है जिस पर हर भारतवासी की नजर रहेगी। लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव, राम मंदिर लेकर खेल, सिनेमा और विज्ञान के क्षेत्र में काफी कुछ इस बार होना है। आइये जानते हैं 2024 में होने वाली महत्तवपूर्ण घटनाएं।

राम मंदिर का उद्घाटन

राम मंदिर का उद्घाटन इस साल होना है। ये ऐसी घटना है जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी। जिस राम मंदिर के लिए दशकों से लोगों ने इंतजार किया है वो सपना पूरा होने जा रहा है। अयोध्या में बन रहे विराट मंदिर के चरण का काम पूरा होने जा रहा है। 22 जनवरी को मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। जिसके बाद मंदिर लोगों के लिए खुल जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएम मोदी होंगे।

लोकसभा चुनाव

इस साल के सबसे बड़े घटनाक्रम में लोकसभा चुनाव भी शामिल है। माज्ञर्च के शुरुआत या मध्य में चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐसान कर सकता है। जहां देश में नौ साल से ज्यादा वर्षों से सत्ता में काबिज भाजपा तीसरी पारी खेलनी की उम्मीद करेगी, तो वहीं दूसरी ओर संभावित इंडिया गठबंधन भी अपना दम दिखाने की कोशिश करेगा।

चार राज्यों में विधानसभा चुनाव

लोकसभा के साथ ही राज्य चारों में विधासभा चुनाव होने हैं। ये राज्य है आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश। इन राज्यों में होने वाले चुनाव के बाद कौन सी पार्टी वहां अपनी सरकार बनाएगी ये देखना और जानना साल 2024 में काफी खास होगा।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास होगा साल

क्रिकेट प्रेमियों के लिए ये साल खास होने वाला है। क्रिकेट का फटाफट प्रारूप कहे जाने वाले टी20 विश्वकप 4 से 30 जून 2024 तक आयोजित किया जाएगा। 2024 टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी संयुक्त रुप से वेस्टइंडीज और अमेरिका करेंगे। यह पहली बार होगा जब अमेरिका आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

वहीं विश्वकप के पहले आईपीएल के 17वें सत्र का भी आयोजन होगा। 2024 इंडियन प्रीमियर लीग 29 मार्च 2024 से 26 मई के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में जहां महंगे बिके ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क पर लोगों की नजर होगी। एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अन्य दिग्गज भी लाइमलाइट में रहेंगे।

खेलों के महाकुंभ में टिकी रहेंगी भारतीय आशाएं

2024 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित किया जाएगा। 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक फ्रांस में इन खेलों का आयोजन होगा। भारत भी पेरिस ओलंपिक में भाग लेगा लिहाजा कुश्ती, मुक्केबाजी, भाला फेंक, हॉकी जैसी कई स्पर्धाओं में पदक आने की उम्मीदें होंगी। इससे पहले कई खिलाड़ियों ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

इसरो के खास मिशन दिलाएंगे बड़ी सफलता

भारत के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र में यह साल काफी अहम होने वाला है। एक जनवरी 2024 को ही इसरो एक्सपोसैट मिशन प्रेक्षेपित करेगा। इसे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट का उद्देश्य अंतरिक्ष में तीव्र एक्स- रे स्त्रोतों के धुव्रीकरण की जांच करना है।

इसके बाद निसार जनवरी 2024 में ही INSAT-3DS प्रक्षेपण के लिए तैयार है। INSAT-3DS भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली श्रृंखला के भीतर एक महत्तवपूर्ण संचार उपग्रह है। इसका उद्देश्य मौसम प्रणालियों की निगरानी करना, आपदा प्रबंधन को सुविधाजनक बनाना है।

इस साल ये बड़ी फिल्में करेंगी दर्शकों का मनोरंजन

खेल, राजनीति के साथ-साथ सिनेमा में भी इस साल बहुत कुछ खास होगा। 2023 की तरह नए साल यानी 2024 में कई एक्शन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी में है। फिल्म फाइटर 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। योद्धा 15 मार्च 2024 को रिलीज होगी। स्काई फोर्स 2 अक्टूबर को आएगी। सिंघम अगेन की डेट भी जल्द सामने आएगी। बड़े मियां छोटे मियां ईद के मौके पर रिलीज होगी।

TAGGED:
Share This Article