Dehradun : उत्तराखंड: किशोर उपाध्याय ने गढ़वाली में ली शपथ, कांग्रेस के इस विधायक ने नहीं ली शपथ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड: किशोर उपाध्याय ने गढ़वाली में ली शपथ, कांग्रेस के इस विधायक ने नहीं ली शपथ

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Kishor-Upadhyay

KISHOR

टिहरी: टिकट वितरण से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने उनको टिहरी से उम्मीदवार बनाया। जहां से उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की। जीत हासिल करने के बाद आज किशोर उपाध्याय ने शपथ ली।

खास यह रही कि विधानसभा सीट से विधायक चुनकर आए किशोर उपाध्याय ने पहले गढ़वाली में शपथ ली, लेकिन प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने उन्हें फिर हिंदी में शपथ दिलवाई। कांग्रेस के तिलक राज बेहड़ को छोड़कर उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित विधायक अनुपमा रावत ने सबसे पहले शपथ ली। तिलक राज बेहड़ किसी कारणवश शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंच पाए।

विधायक ऋतु खंडूरी और महाराज ने संस्कृत और किशोर उपाध्याय ने गढ़वाली में शपथ ली। इससे पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई थी। विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और निर्दलीय दो प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। शपथ ग्रहण करने के बाद सदस्यों की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को चुना जाएगा।

Share This Article