Highlight : रिंकू सिंह का चमत्कार देख खुद को नहीं रोक पाए किंग खान, अपने रिएक्शन से मचाया तहलका - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रिंकू सिंह का चमत्कार देख खुद को नहीं रोक पाए किंग खान, अपने रिएक्शन से मचाया तहलका

Yogita Bisht
3 Min Read
RINKU

कल यानी की रविवार को दो मैच होने थे। जिसमें से एक मैच दिन में गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच था। जिसमें KKR के रिंकू ने आखरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर टीम को जीत की तरफ ले गए। पोस्ट मैच रिंकू ने इतिहास रचने के बाद यह बात कही।

छक्के लगाने के बाद यह बोले रिंकू

रिंकू आखरी ओवर में पांच छक्के लगाने के बाद थोड़े से भावुक हो गए। रिंकू ने बताया की उनके पिता ने बहुत संघर्ष किया है। वो एक किसान परिवार से आते है। उन्होंने आगे कहा की जितनी भी गेंद उन्होंने मैदान के बाहर मारी है। वो उन लोगों को समर्पित है जिन्होंने उनके लिए इतना बलिदान दिया।

आईपीएल के इतिहास में ये कारनामा पहली बार हुआ है। इससे पहले आखरी ओवर में पांच छक्के किसी ने नहीं जड़े। मैच को लेकर रिंकू ने कहा की उन्हें यकीन था की वो ये कर सकते है। क्यूंकि पिछले साल भी आईपीएल के एक मैच में ऐसा ही कुछ हुआ था। आगे वह कहते है की उन्होंने सोचा नहीं था की वो पांच छक्के मार सकते है। गेंद आती रही और वो शॉट्स मारते चले गए।

शाहरुख़ ने ट्वीट कर दिया ये सन्देश

शाहरुख़ ने कोलकाता की जीत और रिंकू के शानदार प्रदर्शन से खुश होकर ट्वीट किया। ट्वीट में लिखा झूमे जो रिंकू। माय बेबी रिंकू सिंह ,नितीश राणा और वेंकटेश अय्यर, यू  ब्यूटीज़। एक चीज़ हमेशा याद रखना खुद पर विश्वाश रखने की बस।

आईपीएल के इतिहास में इससे पहले नहीं हुआ ये कारनामा

क्रिकेट में युवराज सिंह के छह छक्के तो सबको याद हैं। युवराज के अलावा गैरी सोबर्स और रवि शास्त्री ने एक ओवर में छह छक्के मारने का कारनामा किया है। पर इन महान दिग्गज खिलाड़ियों ने भी आखरी ओवर में ये कारनामा नहीं किया।

साथ ही आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। ऋतुराज गायकवाड़ ने भी एक ओवर में सात छक्के मारे हैं। जिसमें से एक बाल नो बॉल थी। लेकिन कोई भी छक्का आखरी ओवर में नहीं लगा है। रिंकू ही एक मात्र खिलाड़ी है जिन्होंने आईपीएल में लगातार पांच छक्के मारे वो भी आखरी ओवर में। 

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।