Big News : किच्छा पुलिस और SOG ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार, दो किलो 34 ग्राम अफीम भी बरामद - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

किच्छा पुलिस और SOG ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार, दो किलो 34 ग्राम अफीम भी बरामद

Yogita Bisht
1 Min Read
गिरफ्तार किच्छा

किच्छा पुलिस और एसओजी के हाथ बड़ीकामयाबी लगी है। पुलिस ने दो किलो 34 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दो किलो 34 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। चौकी इंचार्ज सतीश शर्मा एनएच 74 पर चेकिंग करते हुए जुनेजा फार्म को जाने वाली सड़क के मोड़ के पास पहुंचे।

वहां एसओजी के एसआई मनोज धोनी, सिपाही गणेश पाण्डे, विनोद खत्री, मोहन सिंह बोहरा मौजूद मिले। इस दौरान एक स्कूटी सवार किच्छा की तरफ से आता दिखाई दिया। उसने पुलिस को देख कर भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

बरेली से खरीद कर लाया था अफीम

स्कूटी सवार की तलाशी लेने उसके पास दो किलो 34 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी का नाम मोहम्मद आरिश पुत्र हमीद अहमद है। जो कि ग्राम उनहैनी जागीर बहेड़ी का रहने वाला है। आरोपी ने बताया कि वो बरेली से अफीम खरीद कर रुद्रपुर बेचने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।