Sports : मनु भाकर, डी गुकेश समेत चार लोगों को खेल रत्न अवॉर्ड से किया गया सम्मानित, पैरा एथलीट्स का जलवा कायम, देखें Video - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मनु भाकर, डी गुकेश समेत चार लोगों को खेल रत्न अवॉर्ड से किया गया सम्मानित, पैरा एथलीट्स का जलवा कायम, देखें Video

Uma Kothari
3 Min Read
manu_bhaker_khel_ratna_award

आज गुरुवार यानी 17 जनवरी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने खेल रत्न अवॉर्डी खिलाड़ियों को पुरसकार से नवाजा। हाल ही में राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों (National Sports Awards 2024)का एलान किया गया था।

जिसके बाद अब पेरिस ओलंपिक में दो पदक अपने नाम करने वाली महिला शूटर मनु भाकर (Manu Bhakar), विश्व शतरंज चैंपियनशिप विजेता ग्रैंडमास्ट डी गुकेश (Gukesh D), भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपिक्स में हाई जम्प में गोल्ड मेडल जीतने वाले पैरालंपियन प्रवीण कुमार को खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया।

चार लोगों को खेल रत्न अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

बता दें कि मनु का पेरिस ओलंपिक दूसरा ओलंपिक था। ऐसे में मनु ने कड़ी मेहनक कर 21 साल की उम्र में निशानेबाजी में दो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर इतिहास रच दिया था। मनु ने शूटिंग के सिंगल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके अलावा मिक्सड इवेंट में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ भी उन्होंने जोड़ी में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। ऐसे में एक ही ओलंपिक में दो मेडल अपने नाम करने वाली वो पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई।

https://twitter.com/DDNewslive/status/1880136635788259365

गुकेश ने रचा इतिहास

इसके अलावा वल्ड चेस चैंपियनशिप जीतकर डी गुकेश ने इतिहास रच दिया। 19 साल की उम्र में वो ये कारनामा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। जिंग लिरेन को हराकर उन्होंने ये खिताब अपने नाम किया। वल्ड चेस चैंपियनशिप जीतने वाले गुकेश दूसरे भारतीय खिलाड़ी है। उनसे पहले केवल विश्वनाथन आनंद ने ये खिताब अपने नाम किया। तो वहीं हरनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीता। टोक्यों ओलंपिक और पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय टीम ने उन्हीं की कप्तानी में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

https://twitter.com/DDNewslive/status/1880134999695061040

पैरालंपिक का जलवा बरकरार

बता दें कि इनके अलावा 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस बार पैरा एथलीट्स का जलवा देखने को मिला। इस बार के पैरालंपिक के साथ-साथ वो खेल पुरस्कारों में भी छाए रहे। इस बार के पेरिस पैरालंपिक ने भारत में टोटल 29 मेडल अपने नाम किए। जिसमें सात गोल्ड मेडल शामिल है।

Share This Article