खटीमा क्षेत्र के पूर्व प्रधान पर युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप है। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूर्व प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूर्व प्रधान पर गंभीर आरोप
युवती ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 23 अक्टूबर की रात वो अपने घर के आंगन में सो रही थी। गांव का पूर्व प्रधान हाकम सिंह जबरन उनके घर में घुसा और उसकी मां के साथ मारपीट कर गला दबाकर मारने का प्रयास करने लगा।
आरोप है की उसने युवती के साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। शोर मचाने के बाद उसके परिवार वाले मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। परिवार वाले बेहोशी की हालत में महिला को लेकर खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचे।
मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
जानकारी के अनुसार एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी हाकम सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।