Big News : लक्सर में जोरों पर अवैध खनन, JCB और ट्रैक्टर ट्राली सील, कर्मचारियों की सेटिंग से चल रहा खेल! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

लक्सर में जोरों पर अवैध खनन, JCB और ट्रैक्टर ट्राली सील, कर्मचारियों की सेटिंग से चल रहा खेल!

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Khanan in laksar

Khanan in laksar

लक्सर : लक्सर कोतवाली पुलिस ने भिकमपुर क्षेत्र में छापा मारकर अवैध खनन कर रही एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर ट्राली को सीज किया।पुलिस की कार्रवाई देख कुछ खनन माफिया अपने अपने वाहनों को भगा ले जाने में कामयाब रहे।सभी वाहनों को खनन की धाराओं में सीज किया।

बता दें कि लक्सर में अवैध खनन का खेल लगातार जारी। खनन माफिया अवैध खनन कर हर रोज राजस्व विभाग को लाखों रुपए का चूना लगा रहे हैं। लक्सर क्षेत्र में अवैध खनन पर अंकुश लगाने में तहसील और पुलिस प्रशासन नाकाम साबित होता नजर आ रहा है।

सूत्रों की मानें तो लक्सर तहसील प्रशासन के कई कर्मचारियों के तार खनन माफियाओं से जुड़े हैं  जिसके चलते खनन माफिया अपने मंसूबों में दिन-रात अवैध खनन कर अपना सिक्का जमाये हुए हैं। वहीं 10 वाहनों को तहसील प्रशासन ने अवैध खनन में सीज किया था।

Share This Article