Udham Singh Nagar : काशीपुर : कांग्रेस ने खोला विधायक चीमा के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

काशीपुर : कांग्रेस ने खोला विधायक चीमा के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
appnu uttarakhand news

appnu uttarakhand newsकाशीपुर के विधायक हरभजन सिंह चीमा के खिलाफ काशीपुर के विकास न करने का आरोप लगाते हुए आज दर्जनों कांग्रेसियों ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विधायक व राज्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर काशीपुर का विकास न करने का आरोप लगाया लगाते हुए जबरदस्त नारेबाजी की। गुस्साए कांग्रेसियों ने काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस धरने प्रदर्शन के बाद भी स्थानीय विधायक ने काशीपुर के विकास को लेकर कदम नहीं उठाए तो अगला धरना प्रदर्शन हरभजन सिंह चीमा के आवास पर किया जाएगा तथा विधायक हरभजन सिंह चीमा की शव यात्रा कांग्रेसियों के द्वारा निकाली जाएगी।

काशीपुर में निर्माणाधीन फ्लाई ओवर निर्माण की धीमी गति से आक्रोशित कांग्रेसजनों ने आज पंत पार्क में धरना दिया। महानगर कांग्रेस के तत्वावधान में एकत्रित हुये कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक तथा राज्य सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। बता दें कि बीते ढाई वर्ष से काशीपुर में फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है। जिससे नगर में यातायात प्रभावित हो रहा है। और नगरवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि 2019 में नगर में एक विकास कार्य भाजपा सरकार ने शुरू किया था लेकिन लेट लतीफी के चलते यह नगरवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक चीमा होश में आओ और भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारों के साथ जमकर अपना आक्रोश जताया। इस दौरान युवा कांग्रेसी नेता रवि ढींगरा ने कहा कि अगर काशीपुर विधायक इस धरने प्रदर्शन से नहीं चेते तो अगला धरना प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी उनके आवास पर करेगी तथा पूरे शहर में उनकी शव यात्रा निकालेगी।

Share This Article