Highlight : कानपुर एनकाउंटर : अब निशाने पर विकास दुबे का लखनऊ वाला घर, विकास प्राधिकरण की नपाई शुरु - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कानपुर एनकाउंटर : अब निशाने पर विकास दुबे का लखनऊ वाला घर, विकास प्राधिकरण की नपाई शुरु

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
ankita lokhande

ankita lokhandeकई मामलों में वॉन्टेड विकास दुबे 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार है। पुलिस की 40 थानों की टीम दुबे की तलाश कर रही है। साथ ही आसपास के राज्यों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। शानिवार को पुलिस ने विकास दुबे के कानपुर के अवैध मकान को जेसीबी से गिराया। साथ ही लग्जरी गाड़ियों को कुचल डाला। जिसके बाद अब प्रशासन की नजर उसके लखनऊ वाले घर पर है।

जी हां रविवार दिन में लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम उसके कृष्णानगर इलाके में स्थित घर पर पहुंची है और घर की नाप नपाई के बाद घर के नक्शे और बाकी चीजो की जांच की जा रही है। साथ ही इसकी भी जांच हो रही है कि घर कही अवैध कब्जे वाली जमीन या गलत मानचित्र पर तो नही बनाया गया है। प्राधिकरण की टीम ने विकास दुबे के घर से जरुरी कागजात जब्त किए हैं। इतना ही नहीं बल्कि विकास दुबे के लखनऊ स्थित उसके भाई दीप प्रकाश दुबे के घर की भी जांच की जा रही है।

बता दें कि शनिवार को विकास दुबे के कानपुर जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर बिकरू गांव स्थित किलेनुमा घर को जेसीबी से ढहाया गया। घर को तोड़ने के दौरान पुलिस घर के अंदर का नजारा देख हैरान रह गई। घर के अंदर बंकर मिले और भारी मात्री असलह-हथियार, बारुद बरामद हुए।

पुलिस द्वारा विकास दुबे का घर गिराये जाने की बाबत सवाल पूछे जाने पर कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया कि गांव के लोगों का कहना था कि दुबे ने दबंगई और गुंडागर्दी से लोगों की जमीन पर कब्जा किया था और लोगों से जबरन वसूली कर घर बनाया था। गांव में यह अपराध का गढ़ था, गांव वालो में उसके प्रति बहुत गुस्सा था। बताया कि दुबे के परिवार वालों पर गांव के नाराज लोगों ने हमला भी किया था लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण कोई हादसा नहीं हुआ।

Share This Article