Entertainment : सलमान खान को मिल रही धमकियों पर कंगना ने किया रियेक्ट, अभिनेत्री ने कही ये बात - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सलमान खान को मिल रही धमकियों पर कंगना ने किया रियेक्ट, अभिनेत्री ने कही ये बात

Reporter Khabar Uttarakhand
4 Min Read
SALMAAN AND KANGANA

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत अक्सर सुर्ख़ियों में बनी रहती है। एक्ट्रेस देश में चल रहे लगभग सभी मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रियाएं देती रहती है। एक बार फिर अभिनेत्री की टिप्पणी चर्चा का विषय बनी है। इस बार कंगना ने सलमान के विषय में टिप्पणी की है। हाल ही में अभिनेत्री ने सलमान खान को मिल रही धमकी के ऊपर अपना रिएक्शन दिया है। 

अभिनेत्री ने कही ये बात

कंगना ने कहा हम फ़िल्मी कलाकार है। अभिनेता सलमान को केंद्र की तरह से सुरक्षा मिल रही है। अभिनेता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सुरक्षा मुहैया कराई गई है। तो धमकियों से डरने की आवश्यकता नहीं है।

अभिनेत्री ने खुद को मिली धमकी को याद करते हुए कहा की जब उन्हें धमकी दी गई थी तो अभिनेत्री को सरकार द्वारा सुरक्षा दी गई थी। देश हमारा सुरक्षित हाथों में है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। बता दें की  मुंबई पुलिस ने सलमान को धमकी मिलने पर Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।

धमकी के बाद सलमान ने बताया अपना अनुभव

सलमान खान ने धमकी मिलने के बाद अपना अनुभव एक टीवी शो के दौरान बताया था। उन्होंने कहा असुरक्षा से अच्छा है सुरक्षा होना। मुझे सुरक्षा मिली है। उन्होंने आगे कहा की अब वो अकेले कही नहीं जा सकते। इससे ज्यादा उन्हें इस बात की परेशानी है की जब भी वो ट्रैफिक में फसें होते है तो वहा काफी ज्यादा सिक्योरिटी उनके आस पास होती है।

सिक्योरिटी की गाड़ियों के कारण आम लोग को परेशानी होती है। आगे सलमान कहते है की लोग उन्हें इस बात के लिए लुक भी देते है। लेकिन वो फैंस को  समझाना चाहते है की खतरे की वजह से ही उन्हें सिक्योरिटी दी गई है। 

बंदूकों से डर जाते है सलमान

आगे सलमान कहते है की वो सब जगह सिक्योरिटी के साथ जाते है। लेकिन उनके हिसाब से जो होना होगा वो होकर रहेगा। उन्होंने कहा की इसका मतलब ये नहीं है की वो बिना सिक्योरिटी के घूमें। उनके आस पास काफी सिक्योरिटी है। उन्होंने कहा की वो हर समय सिक्योरिटी की बंदूकों से घिरे रहते है। कभी कभी वो खुद डर जाते है।

केदारनाथ धाम जाएंगी अभिनेत्री

जानकारी के लिए बता दें की हाल ही में कंगना हरिद्वार गई थी। हरिद्वार में अभिनेत्री ने गंगा आरती में भी पहुंची थी। इसके बाद वो  केदारनाथ धाम जाएगी। अभिनेत्री ने बताया की वो हमेशा से ही केदारनाथ के दर्शन करना चाहती थी। अब उनकी ये मूरत पूरी होने जा रही है। 

सलमान का वर्क फ्रंट

सलमान की इन दिनों सिनेमा घर में ‘किसी का भाई किसी की जान’ छाई हुई है। फिल्म ने 100 कर्रे का अकड़ा भी पार कर लिया है। बता दें की फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज़ हुई थी। अब तक फिल्म ने 100.30 करोड़ रूपए कमा लिए है। इसके अलावा सलमान टाइगर थ्री में दिखाई देंगे। इस फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी।

Share This Article