Entertainment : हरिद्वार पहुंची कंगना रणौत, गंगा आरती में हुई शामिल, लोकसभा चुनावों के रिजल्ट को लेकर कहा ये - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

हरिद्वार पहुंची कंगना रणौत, गंगा आरती में हुई शामिल, लोकसभा चुनावों के रिजल्ट को लेकर कहा ये

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
KANGANA2

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी में दिखाई देंगी। इसी फिल्म के आफ्टर शूट वर्क के लिए कंगना हरिद्वार गई।

गंगा आरती मे हुई शामिल

अभिनेत्री ने हरिद्वार पहुंचकर दक्षिण काली मंदिर में जाकर पूजा की। इसके साथ ही वो हरिद्वार की गंगा आरती में गई। मीडिया से बात चीत के दौरान उनसे कई पॉलिटिक्स से जुड़े सवाल पूछे गए। इस पर कंगना ने अपनी राय भी दी। इसके अलावा बॉलीवुड क्वीन ने 2024 चुनावों को लेकर भविष्यवाणी भी कर डाली।

चुनावों को लेकर की भविष्यवाणी

कंगना के हरिद्वार पहुंचने पर मीडिया ने उन्हें घेर लिया। इसके साथ ही मीडिया अभिनेत्री से तरह तरह के प्रश्न पूछ रही थी। इन्हीं में से एक प्रश्न राजनीति से जुड़ा हुआ था। मीडिया ने एक्ट्रेस से 2024 के चुनाव का रिजल्ट पुछा। जिसपर कंगना ने भविष्यवाणी करते हुए कहा की जो 2019 में हुआ वो 2024 में भी होगा।

बता दें की 2019 में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में NDA ने 352 सीट के साथ लोक सभा चुनाव जीता था। पार्टी बहुमत से सत्ता पर आई थी। अभिनेत्री भी इसी ओर इशारा कर रही थी। उनके अनुसार 2024 में भी BJP पार्टी ही सत्ता में आएगी।

कंगना ने कहा ये

कंगना ने कहा की ‘उनकी बहुत इच्छा थी की वो केदारनाथ धाम के दर्शन करें। उन्होंने कहा की वो सब मशहूर जगह जाएंगी। उन्होंने आगे कहा की वो 2024 के चुनावों के लिए उत्सुक है और उन्हें लगता है की जो 2019 में हुआ था वहीं 2024 में भी होगा। इसके बाद वो केदारनाथ धाम जाएगी।’ अभिनेत्री ने बताया की वो हमेशा से ही केदारनाथ के दर्शन करना चाहती थी। अब उनकी ये इच्छा पूरी होने जा रही है।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

कंगना जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में दिखाई देंगी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1975 से 1977 तक इमरजेंसी लगाई गई थी। ये फिल्म देश में लगी उसी इमरजेंसी पर आधारित है। इस फिल्म को कंगना खुद डायरेक्ट कर रही है। फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े आदि कलाकार शामिल है।

इसके अलावा वो तेजस फिल्म का भी हिस्सा होंगी। इस फिल्म में वो एयरफोर्स पायलट का रोल निभाएंगी। इसके साथ ही वो तमिल की फिल्म चंद्रमुखी के रीमेक चंद्रमुखी 2 में भी दिखाई देंगी। ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है। इस फलम में कंगना का किरदार राजा के दरबार में डांसर चंद्रमुखी का है।

Share This Article