Religious : Bhai Dooj 2024 Date: कब है भाई दूज? यहां जानें डेट, मुहूर्त और महत्व - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Bhai Dooj 2024 Date: कब है भाई दूज? यहां जानें डेट, मुहूर्त और महत्व

Uma Kothari
2 Min Read
kab hai bhai-dooj 2024 date puja muhurat

भाई दूज (Bhai Dooj 2024) के साथ ही दीपावली का समापन हो जाता है। भाई दूज का ये त्यौहार भाई और बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक होता है। हर वर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाया जाता है। इस साल हर त्यौहार को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है। ऐसे में भाई दूज को लेकर भी लोगों के बीच दुविधा (Bhai Dooj 2024 Date) बनी हुई है। ऐसे में चलिए जानते है कि इस साल भाईदूज का त्यौहार कब मनाया जाएगा। साथ ही शुभ मुहूर्त भी जान लेते है।

कब है भाई दूज 2024? (Bhai Dooj 2024 Date)

इस साल कार्तिक मास की द्वितीया तिथि की शुरूआत दो नवंबर को रात 8:22 से हो रही है। तो वहीं इसका समापन तीन नवंबर रात 10:06 पर होगा। ऐसे में तीन नवंबर को उदयातिथि पर ही भाई दूज का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन सुबह 11:39 अच्छा योग बन रहा है। इसके बाद शोभन योग की शुरूआत हो जाएगी। ऐसे में पूजा के लिए सबसे अच्छा योग(Bhai Dooj 2024 Muhurat) सुबह 11:45 तक रहेगा।

भाई दूज का महत्व ((Bhai Dooj Significance)

हिंदू धर्म में भाई दूज का काफी महत्व है। शास्त्रों की माने तो इस दिन यम अपनी बहन के घर आए थे। जहां उनकी बहन ने उनका काफी अच्छे से आदर सत्कार किया। इससे प्रसन्न होकर यमराज ने एक वरदान दिया। उन्होंने ये वरदान दिया कि इस दिन जो भी भाई बहन यमुना में स्नान करता है और यम की पूजा करता है। वो मरने के बाद यमलोक नहीं जाएगा।

भाई दूज पर अन्य पौराणिक कथाए भी है। इसमें राक्षस नरकासुर का वध करके जब भगवान कृष्ण द्वारका आए थे। तो उनकी बहन सुभद्रा ने उनका स्वागत फूल, दीपक और मिठाई से उनका आदर सत्कार किया। सुभद्रा ने कृष्ण को टीका लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की थी। इसी के बाद से भाई दूज मनाने की परंपरा चालू हो गई।

Share This Article