सुप्रीम कोर्ट में भी धूमधाम के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। जजों ने इस खास त्योहार की सभी को बधाई दी। सीजेआई चंद्रचूड़ और कई जजों ने इस खास मौके पर क्रिसमस कैरोल गीत गाए। जजों की सिंगर बेंच ने जिंगल बेल गाया।
क्रिसमस प्रोग्राम पर जजों ने क्या कहा
क्रिसमस प्रोग्राम पर जजों ने कहा, हमने कुछ दिन पहले अपने सशस्त्र बलों के चार सदस्यों को खो दिया है। इसलिए जब हम क्रिसमस मनाते हैं, तो हमें उन लोगों को नहीं भूलना चाहिए जो सीमाओं पर इस ठंड का सामना कर रहे हैं। वो इस ठंड सुबह हमारी और हमारे देश की रक्षा के लिए सरहद पर तैनात हैं। आज के दिन हमें उनके लिए भी गीत गाने चाहिए।
पीएम मोदी ने दिया संदेश
इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक संदेश साक्षा किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं। यह त्योहारी मौसम सभी के लिए खुशी, शांति और समृद्धि लेकर आए। आइए क्रिसमस जिस सद्भाव और करूणा की भावना का प्रतीक हैं, उसका जश्न मनाएं और एक जैसी दुनिया के लिए काम करें जहां हर कोई खुश और स्वस्थ हो। हम प्रभु ईसा मसीह की महान शिक्षाओं को भी याद करते हैं।