Dehradun : शांति कुंज और निरंजनी अखाड़ा में संतों से मिलेंगे JP नड्डा, गंगा आरती में होंगे शामिल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

शांति कुंज और निरंजनी अखाड़ा में संतों से मिलेंगे JP नड्डा, गंगा आरती में होंगे शामिल

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
banshidhar bhagat

banshidhar bhagat

 

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हरिद्वार में संतो से भेंट का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। शांतिकुंज और निरंजनी अखाड़ा में संतो से भेंट करेंगे और शाम को गंगाआरती में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के 4 दिसंबर के हरिद्वार दौरे का कार्यक्रम तय हो गया है।

इसके अनुसार नड्डा 4 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से डेढ़ बजे शांति कुंज जाएंगे। वहां वे तीन बजे तक शांति कुंज में कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उसके बाद निरंजनी अखाड़ा जाएंगे, जहां वे अखाड़ा परिषद व संतो के साथ बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद हरकी पौड़ी पहुंचेंगे और गंगा आरती में शामिल होंगे।
बंशीधर भगत ने बताया कि जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर जेपी नड्डा के भव्य स्वागत के साथ बाद वे जिस मार्ग से होकर हरिद्वार पहुंचेंगे। रास्ते में जगह-जहग पर उनके स्वागत में पुष्प वर्षा के कार्यक्रम हैं। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते हुए विभिन्न स्थानों पर कोविड-19 नियमों का ध्यान रखते हुए मानव श्रृंखला भी बनाई जाएगी।

Share This Article