Dehradun : AAP को लगा जोर का झटका, जोत सिंह बिष्ट समर्थकों के साथ बीजेपी में हुए शामिल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

AAP को लगा जोर का झटका, जोत सिंह बिष्ट समर्थकों के साथ बीजेपी में हुए शामिल

Yogita Bisht
2 Min Read
bjp flag (1)

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को जोर का झटका जोरों से लगा है। जोत सिंह बिष्ट ने अपने कई समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया है। सोमवार को भाजपा कार्यालय में कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

जोत सिंह बिष्ट ने थामा बीजेपी का दामन

रविवार को आम आदमी पार्टी को झटका लगा था जब प्रदेश के समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने इस्तीफा दे दिया था। लेकिन सोमवार को AAP को जोर का झटका जोरों से लगा है। जोत सिंह बिष्ट ने अपने कई समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

AAP से विस चुनाव लड़े हेम आर्या भी हुए शामिल

जोत सिंह बिष्ट के साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़े हेम आर्या भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों ने बीजेपी का दामन थामा है।

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता आरपी रतूड़ी, कांग्रेस की पूर्व महिला महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन भी बीजेपी का दामन थाम लिया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।