Entertainment : Jiah Khan Case Verdict: जिया खान केस में आया कोर्ट का फैसला, बरी हुए सूरज पंचोली - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Jiah Khan Case Verdict: जिया खान केस में आया कोर्ट का फैसला, बरी हुए सूरज पंचोली

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
JIAH

बॉलीवुड के इस छोटे सफर में अपने अभिनय से छाप छोड़ने वाली जिया खान की सुसाइड की खबर ने पूरे देश को चौंका दिया था। करीब दस साल पहले 13 जून को 2013 में अभिनेत्री ने अपने ही फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। जिया ने उनकी हत्या का आरोप सूरज पंचोली के ऊपर लगाया था।

एक्टर को कुछ समय के लिए गिरफतार भी किया गया था। लेकिन बाद में अभिनेता को जमानत मिल गई थी। अब इसी केस में अदालत फैसला सुनाने जा रही है।

आज होगी सुनवाई

जिया खान केस में सूरज पंचोली के खिलाफ आज मुंबई में अदालत कुछ ही समय में फैसला सुनाएगा। जिया खान की मां राबिया खान कोर्ट में कुछ लिखित दलीलें ऐश करने वाली है। जिसके वजह से कोर्ट ने आदेश रोक दिए है। 12 बजे मामलें की सुनवाई की जाएगी।

अदालत में पहुंचे सूरज पंचोली

जिया खान केस की सुनवाई के लिए अभिनेता सूरज पंचोली अदालत पहुंचे। 10 साल के लम्बे इंतेज़ार के बाद आज अदालत अपने इस मामलें में फैसला सुनाएगी। ये फैसला सूरज का भविष्य तय करेगा। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वो दोषी करार दिए जाते है या निर्दोष ये तो फैसला आने के बात ही पता चलेगा।

अदालत ने कहा ये

जिया खान की सुसाइड केस में बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली के विरुद्ध आज मुंबई में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा फैसला सुनाया जाना था। कोर्ट ने सूरज पंचोली को अभिनेत्री द्वारा सुसाइड नोट में लगाए गए सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है। इसके साथ ही आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से भी अभिनेता को दोषी नहीं माना जाएगा।
अभिनेत्री जिया खान केस में अदालत के जज एएस सैय्यद ने कहा सबूतों की कमी के कारण अदालत सूरज को बरी कर रही है। इस केस में अभिनेता को दोषी नहीं ठहराए जा सकते।

घर से मिला था अभिनेत्री का सुसाइड नोट

अभिनेत्री जिया खान ने सुसाइड से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था। इसी सुसाइड नोट के आधार पर सूरज को आरोपी करार किया गया था। सीबीआई द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक नोट में अभिनेत्री ने शारीरिक शोषण, मानसिक और शारीरिक यातना जैसे बातें की है। इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या जैसा मुश्किल कदम उठाया। इसके लिए उन्होंने सूरज को जिम्मेदार ठहराया।

Share This Article