Entertainment : Jiah Khan Case : आत्महत्या मामले में बरी हुए सूरज पंचोली ने जारी किया बयान, कहा मेरे 10 साल कौन लौटाएगा? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Jiah Khan Case : आत्महत्या मामले में बरी हुए सूरज पंचोली ने जारी किया बयान, कहा मेरे 10 साल कौन लौटाएगा?

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
JIAH

 बॉलीवुड के अपने छोटे सफर में अपने अभिनय से छाप छोड़ने वाली जिया खान की सुसाइड की खबर ने पूरे देश को हैरान कर  दिया था। करीब दस साल पहले 13 जून को 2013 में अभिनेत्री ने अपने ही फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। अभिनेत्री जिया खान ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था।

उस सुसाइड नोट के आधार पर सूरज को आरोपी ठहराया गया था। एक्टर  कुछ समय जेल की गिरफ्त में भी रहा था। लेकिन बाद में अभिनेता को जमानत मिल गई थी। अब इसी केस में अदालत ने कल फैसला सुनाते हुए सूरज को बरी कर दिया। उन्हें सबूतों की कमी के कारण बरी किया गया। बरी होने के बाद सूरज पंचोली ने इस मामलें में अपना बयान जारी किया।

गरिमा और आत्मविश्वास भी वापस जीत लिया

बीते दिन जिया खान आत्महत्या मामलें में कोर्ट ने सूरज के पक्ष में फैसला सुनाया। जिसके बाद सूरज पंचोली ने इस मामलें में बयान जारी किया। उसमें अभिनेता ने उन सभी का धन्यवाद दिया जिन्होंने 10  सालों तक उनका सपोर्ट किया।

उन्होंने आगे कहा की 10 साल के इस दर्दनाक लम्बे समय ने उनकी नींद उड़ा दी थी। लेकिन ये केस जीतकर उन्होंने अपनी गरिमा और आत्मविश्वास को भी वापस पा लिया। इस प्रकार से समाज का सामना करने के लिए बहुत साहसी होने पड़ता है।

कौन लौटाएगा मेरे 10 साल

सूरज ने आगे कहा की वो भगवान से प्राथना करते है की जो उन्होंने इतनी कम उम्र में झेला है उन्हें नहीं पता की उनकी लाइफ के वो 10  साल कौन लौटाएगा। आगे उन्होंने कहा की उन्हें ख़ुशी है की आखिर में मेरे और मेरे परिवार के लिए ये खत्म हो गया। शांति से बड़ा इस दुनिया में कुछ नहीं है।

जिया खान की मां जारी रखेंगी लड़ाई

सुसाइड केस में सूरज पंचोली को कोर्ट की तरफ से बरी कर दिया गया। इस मामलें में जिया की मां राबिया खान ने कहा वो लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा की वो पहले से ही कह रही है की केस मर्डर का नहीं है। केस आत्महत्या के लिए उकसाने का है।

मामला हत्या का है। उन्होंने आगे कहा की वो कोर्ट के फैसले का आदर करती है। उनकी लड़ाई जारी रहेगी। वो फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देंगी। उन्होंने कहा की वो एक मां है और वो अपनी बेटी के लिए लड़ेगी।

Share This Article