Pithoragarh : बारात से वापस लौट रही थी जीप, अनयंत्रित होकर खाई में गिरी, चार लोगों की मौत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बारात से वापस लौट रही थी जीप, अनयंत्रित होकर खाई में गिरी, चार लोगों की मौत

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
accident new (1)

पिथौरागढ़ से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जिला मुख्यालय के चमाली रोड में बड़ा सड़क हादसा हो गया। बारात से लौट रही जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।

अनयंत्रित होकर खाई में गिरी जीप

हादसा सोमवार सुबह का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सुबह तड़के एक जीप पिथौरागढ़ से लौट रही थी। जीप में सवार सभी लोग हंसी-खुशी वापस लौट रहे थे। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान वाहन में आठ लोग सवार थे। जिनमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों का विवरण

हादसे में अंगद कुमार (30) पुत्र जगत राम निवासी डूंगरी रावल, पवन कुमार (37) पुत्र जगत राम निवासी डूंगरी रावल, अजय कुमार (31) पुत्र होशियार राम निवासी डूंगरी रावल और कैलाश राम (42) पुत्र शोबन राम निवासी डूंगरी रावल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल बताए जा रह हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।