Entertainment : Janhvi Kapoor: राम चरण संग रोमांस करती नज़र आएंगी जान्हवी कपूर, 'आरसी 16' का होंगी हिस्सा? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Janhvi Kapoor: राम चरण संग रोमांस करती नज़र आएंगी जान्हवी कपूर, ‘आरसी 16’ का होंगी हिस्सा?

Uma Kothari
2 Min Read
janhvi-ram-charan

बुच्ची बाबू सना के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘आरसी 16’ खबरों में बनी हुई है। फिल्म में साउथ के सुपरस्टार राम चरण लीड रोल में है। फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के नाम पर मुहर नही लगी है। पहले खबर थी की इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु लीड एक्ट्रेस के तौर पर नज़र आ सकती है। ये खबर अफवाह साबित हुई। ऐसे में अब राम चरण के अपोजिट बॉलीवुड की इस युवा एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है।

Janhvi Kapoor आरसी 16 आएंगी नजर

राम चरण की फिल्म ‘आरसी16’ में मुख्य अभिनेत्री की पहेली सुलझती दिखाई दे रही है। खबरों की माने तो इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के लिए बॉलीवुड की युवा एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का नाम सामने आ रहा है। खबरों की माने तो फिल्म की स्टोरी सुनने के बाद अभिनेत्री ने फिल्म के लिए हां कर दी है। हालांकि अभी तक ना ही मेकर्स ने और ना ही अभिनेत्री की ओर से इस बात पर कन्फर्मेशन आई है।

JAHNVI KAPOOR

राम चरण संग रोमांस करेंगी जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर इस वक्त साउथ के अभिनेता जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म ‘देवरा’ में लीड रोल प्ले कर रही हैं। इस फिल्म से वो तेलुगु डेब्यू करने जा रही है। ऐसे में देवरा के बाद उनके हाथ एक और साउथ की फिल्म लग गई है। जूनियर एनटीआर बाद वो राम चरण के साथ रोमांस करती नज़र आएंगी। तमाम रिपोर्ट्स के बाद फैंस को इसके स्टारकास्ट की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Share This Article