भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी यात्री के साथ अंतरिक्ष यात्रा पर गई थी और उन्हें 14 को वापस आना था। हालांकि बोईंक के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में कई समस्याएं आने के कारण वापसी में देर हो रही थी। हालांकि अब इसरो चीफ एस सोमनाथ ने अच्छी खुशखबरी दी है।
अंतरिक्ष स्टेशन रहने के लिए सुरक्षित स्थान
इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि सुनीता विलियम्स की वापसी कोई चिंता की बात नहीं है। वहीं उन्होनें भरोसा दिलाया कि अंतरिक्ष स्टेशन लोगों को रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान है। उन्होनें कहा कि स्पेश एजेंसी के पास उन्हें घर वापस लाने के लिए पर्याप्त क्षमताएं हैं। यह कोई मुद्दा नहीं है। ISS लोगों के रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान है।
चीफ ने की विलिय्स की तारीफ
वही इसरो चीफ ने कहा कि हमें अंतरिक्ष यात्रियों की चिंता करने के बजाए एक नए क्रू मॉड्यूल परीक्षण और अंतरिक्ष में यात्रा करने की इसकी क्षमता पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होनें विलिय्स की नए अंतरिक्ष यान की पहली उड़ान भरने के साहस के लिए भी तारीफ की है।