National : लॉरेंस बिश्नोई को BJP का संरक्षण मिल रहा? अमित शाह दिखावा नहीं जवाब दो, केंद्र पर बरसे केजरीवाल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

लॉरेंस बिश्नोई को BJP का संरक्षण मिल रहा? अमित शाह दिखावा नहीं जवाब दो, केंद्र पर बरसे केजरीवाल

Renu Upreti
3 Min Read
Is Lawrence Bishnoi getting protection from BJP? Kejriwal lashed out at the Center

दिल्ली की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पूर्व सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला होला। उन्होनें कहा कि दिल्ली में बदहाल होती कानून-व्यवस्था पर गृह मंत्री अमित शाह चुप क्यों हैं। हम जो फिल्में देखते थे, वो आज दिल्ली में हो रहा है। खुलेआम गोलियां चल रही हैं। गुजरात की जेल में बद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दहशत फैला रखी है। वो गुजरात की जेल में बंद है और वहां से धमकियां दे रहा है। ये कैसे हो रहा है, समझ में नहीं आ रहा। अमित शाह कर क्या रहे हैं। इनसे दिल्ली संभल नहीं रही है। आज दिल्ली को गैंगस्टर्स कैपिटल के नाम से जाना जा रहा है।

क्या लॉरेंस बिश्नोई को BJP का संरक्षण मिल रहा?

आज बच्चे बेरोजगार हो रहे हैं। व्यापारी दिल्ली छोड़कर भाग रहे हैं। बेरोजगार बच्चे गैंगस्टर्स के लिए काम कर रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती की जेल क्या बीजेपी का संरक्षण मिल रहा है? अमित शाह को जवाब देना होगा कि अपराधी इतना बेखौफ क्यौं हैं।

जीरो टॉलरेंस का दिखावा करते हैं गृह मंत्री  

केजरीवाल ने कहा, गृह मंत्री शाह बस जीरो टॉलरेंस की बात कहकर दिखावा करते हैं। एनसीबी का डेटा कहता है कि पिछले एक साल में अपहरण की घटनाएं बढ़ी हैं। बिश्नोई, भाऊ जैसे दर्जनभर गैंग दिल्ली में सक्रिय है। सभी को पता है कि दिल्ली में क्या हो रहा है। बस अमित शाह को नहीं पता कि दिल्ली में क्या हो रहा है।

दिल्ली की जनता किससे सुरक्षा मांगे?

केजरीवाल ने कहा कि, गैंगस्टर दिल्ली में खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। दिल्ली की जनता किससे सुरक्षा मांगे। दिल्ली की जनता कहां जाएं। आखिर दिल्ली में चल क्या रहा है। गैंगस्टर्स ने अपने इलाके बांट रखें हैं। अमित शाह से केजरीवाल ने कहा कि जीरो टॉलरेंस के खोखले वादे करने से कुछ नहीं चलेगा। जब दिल्ली को सुरक्षा की जरुरत  थी, तब आप चुनावी रैलियों में व्यस्त थे। आप कब जागेंगे। या तो आप जाओ, नहीं तो दिल्ली की जनता को आपको जगाने के लिए कुछ करना होगा।

Share This Article