Sports : IPL Points Table 2025: KKR को हराकर MI ने प्वाइंट्स टेबल पर लगाई छलांग, कोलकाता का ये हुआ हाल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

IPL Points Table 2025: KKR को हराकर MI ने प्वाइंट्स टेबल पर लगाई छलांग, कोलकाता का ये हुआ हाल

Uma Kothari
3 Min Read
ipl-point-table-2025 MI VS KKR

IPL 2025 में बीते दिन यानी सोमवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच मुकाबला खेला गया। जहां पर मुबंई ने कोलकाता को 8 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने आई केकेआर की टीम 116 रन ही बोर्ड पर लगा पाई। मुंबई के लिए अपने डेब्यू मैच में अश्विनी कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन कर चार विकेट अपने नाम किए।

जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी दिया गया। मुंबई ने ये मैच आसानी 13वें ओवर में ही जीत लिया था। ओपनर रयान रिकेल्टन ने नाबाद 62 रनों की पारी खेली। आठ विकेट से जीत दर्ज करने के बाद टीम का नेट रन रेट काफी अच्छा हो गया। जिसके चलते अंक तालिका में मुंबई इंडियंस(IPL Points Table 2025) ने ऊंची छलाग लगाई है। तो वहीं कोलकाता सबसे नीचे आ गई है।

ये भी पढ़े:- क्या CSK पर बोझ बन गए हैं MS Dhoni ? 8-9 नंबर पर करते हैं बैटिंग, चेन्नई के कोच ने कह दी ये बात

अंक तालिका में मुंबई इंडियंस ने लगाई छलांग IPL Points Table 2025

दरअसल तीन मैच खेल चुकी मुंबई इंडियंस की ये आईपीएल 2025 में पहली जीत है। शुरूआती दो मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। तो वहीं केकेआर पहला मैच हारने के बाद दूसरे मैच में जीत दर्ज की थी। दोनों ही टीम अपने तीसरे मैच के लिए आमने-सामने आई थी। दोनों टीमों के पास सेम दो अंक है। हालांकि मुंबई की 43 गेंदे रहते हुए आठ विकेट से जीत दर्ज करने के बाद उनका नेट रन रेट काफी बेहतर हो गया।

KKR का ये रहा हाल

बता दें कि इस मैच (MI vs KKR 2025) से पहले टीम प्वाइंट्स टेबल पर सबसे नीचे पायदान पर थी। बड़ी जीत के चलते मुंबई का नेट रन रेट +0.309 हो गया है। जो बाकी दो प्वाइंट्स वाली टीमों से बेहतर है। इसी वजह से टीम 10वें नंबर से छठे नंबर पर आ गई है। तो वहीं कोलकाता 10वें नंबर से छठे नंबर पर आ गई है। नेट रन रेट कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे खराब -1.428 है।

अंक तालिका में RCB टॉप पर

इस वक्त अंक तालिका पर सबसे ऊपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है। टीम ने 2 में से दो मैचों में जीत दर्ज की हैं। नेट रन रेट भी सबसे बेहतर +2.266 का है। टॉप 4 में आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस हैं।

Share This Article