Haridwar : दुष्कर्म-हत्या केस : पुलिस की गिरफ्त से बाहर मुख्य आरोपी, गुस्से में धर्मनगरी के लोग - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दुष्कर्म-हत्या केस : पुलिस की गिरफ्त से बाहर मुख्य आरोपी, गुस्से में धर्मनगरी के लोग

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

 

हरिद्वार: धर्मनगरी में पांचवीं में पढ़ने वाली मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। तब से ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। धर्मनगरी के लोग गुस्से में हैं। आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए लोग सड़कों पर हैं। इसके अलावा राज्य के के विभिन्न इलाकों में भी लोगों ने बच्ची के दुष्कम करने के बाद उसकी हत्या करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग उठाई है।

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी की आखिरी लोकेशन रुड़की में मिली है। इसके बाद से मोबाइल बंद है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत आठ टीमें बनाई गई हैं। टीमें हरिद्वार, देहरादून और प्रदेेश के बाहर भी दबिश दे रही हैं। पुलिस की मानें तो आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि किसी भी सूरत में आरोपी बच नहीं पाएंगे। नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को 11 साल की मासूम बच्ची गायब हो गई थी। उसी रात पुलिस ने बच्ची का शव एक मकान से बरामद कर लिया था। मकान कपड़ा व्यापारी राजीव कुमार का है। जहां उसका भांजा रामतीरथ यादव दो साल से रह रहा था।

बच्ची की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने रामतीरथ यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि राजीव कुमार फरार हो गया था। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रामतीरथ यादव और राजीव कुमार के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म, अपहरण का मुकदमा दर्ज है। फरार आरोपी राजीव का फोन शनिवार रात से ही बंद है।

Share This Article