Sports : Virat Kohli 50th ODI Hundred: विराट ने रच दिया इतिहास, ODI में 50 शतक जड़ने वाले बने पहले खिलाड़ी, तोड़े कई रिकॉर्ड - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Virat Kohli 50th ODI Hundred: विराट ने रच दिया इतिहास, ODI में 50 शतक जड़ने वाले बने पहले खिलाड़ी, तोड़े कई रिकॉर्ड

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
indvsban virat kohli

INDvsNZ Virat Kohli 50th ODI Hundred: वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। विराट ने दमदार शतकीय पारी खेली है।

Virat Kohli 50th ODI Hundred

ऐसा कर Virat Kohli वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए है। इसके साथ ही उन्होंने सचिन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। विराट ने 279वीं पारी में 50 वां वनडे शतक जड़ा है। विराट 50 वां शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है। बता दें सचिन ने 49 शतक लगाए है।

Virat Kohli ने तोड़े कई सारे रिकॉर्ड

कोहली ने ना सिर्फ 50 वा शतक जड़ा है। बल्कि रिकॉर्ड तोड़े भी है और बनाए भी है। विराट खोली इस वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी बन गए है। इसके साथ ही उन्होंने सचिन का भी रिकॉर्ड तोड़ा है।

साल 2003 में सचिन ने 673 रन बनाए थे। सचिन के नाम वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड था। इस रिकॉर्ड को भी विराट ने आज तोड़ दिया है। इसके साथ ही वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सचिन का 50 प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी विराट ने तोड़ दिया है।

https://twitter.com/BCCI/status/1724757092656091599

वर्ल्ड कप 2023 में Virat Kohli का तीसरा शतक

वर्ल्ड कप 2023 में विराट शानदार फॉर्म में चल रहे है। आज के मुकाबले का मिला कर विराट कोहली ने इस वर्ल्ड कप तीन शतक जड़ दिए है। कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 49वां शतक जड़ कर सचिन तेंदुलकर की बराबरी की थी। इसके अलावा बांग्लदेश के खिलाफ उन्होंने अपना 48वां शतक जड़ा था।

वर्ल्ड कप के संस्करण में सबसे ज्यादा रन

  • 711*- विराट कोहली (2023)
  • 673- सचिन तेंदुलकर (2003)
  • 659- मैथ्यू हेडन (2007)
  • 648- रोहित शर्मा (2019)
  • 647- डेविड वॉर्नर (2019)

One Day में सबसे ज्यादा शतक

  • 50- विराट कोहली(Virat Kohli )
  • 49- सचिन तेंदुलकर
  • 31- रोहित शर्मा
  • 30- रिकी पोंटिंग
  • 28- सनथ जयसूर्या
  • 27- हाशिम अमला
  • 25- एबी डिविलियर्स
Share This Article