Highlight : भारत को वो करना ही होगा जो चीन ने किया, वरना हो सकते हैं भयंकर परिणाम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

भारत को वो करना ही होगा जो चीन ने किया, वरना हो सकते हैं भयंकर परिणाम

Reporter Khabar Uttarakhand
4 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsदेहरादून: पूरी दुनिया कोरोना वायरस के खौफ में है। अब तक 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि करीब ढाई लाख लोग इसकी चपेट में हैं। पूरी दुनिया में अब तक 91 हजार से अधिक लोग ठीक भी हो चुके हैं। सबसे पहले इसकी चपेट में चीन आया। क्योंकि चीन से ही इस वायरस की शुरूआत हुई थी, लेकिन अब चीन ने इस पर लगभगत काबू पा लिया है। पिछले तीन दिनों के भीतर चीन में एक भी नया मामला सामने आया है। ये चीन ने कैसे किया। इसको जानना बेहद जरूरी है। ठीक वही कदम भारत को भी उठाने होंगे, जो चीन ने उठाए। तभी इस पर नियंत्रण संभव है।

ऐसे फैलता है वायरस
डब्ल्यूएचओ के अनुसार एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से 2.6 लोग संक्रमित हो सकते हैं। प्रसार की 10 पीढ़ियों (संक्रमितों के संपर्क में आना) के बाद पांच से छह दिन में ही यह वायरस एक दिन में 3500 लोगों में फैल जाता है।

चीन ने क्या किया
चीन ने सबसे पहले प्रसार की इस पीढ़ी को तोड़ा। उसने चैन ब्रेक करने के लिए लोगों के बाहर निकले पर रोक लगा दी। चीन में लाखों लोग घरों में कैद थे, शहर लॉकडाउन थे लेकिन यह वायरस के प्रसार की चैन तोड़ने का तरीका था। लॉकडाउन को कुछ लोगों ने व्यक्तिगत अधिकार का उल्लंघन बताया। लेकिन लोगों की सुरक्षा के हिसाब से यह बदलाव जरूरी था। चीन ने सबसे कठोर नियमों के साथ लोगों को घरों में पृथक कर दिया।

स्थानीय मामला नहीं आया
ऐसा किसी भी देश के इतिहास में नहीं हुआ था। कंपनी और फैक्ट्रियों को बंद कर दिया, सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट पर रोक लगा दी, लोगों को घरों में कैद कर दिया। ऐसा करते ही कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कमी आनी शुरू हो गई। इस वायरस का प्रसार अचानक ही कम हो गया। इस तरह चीन ने लाखों मामलों पर रोक लगा दी और हजारों लोगों की जानों को बचा लिया। लोगों को घरों में बंद करने का असर यह हुआ कि पिछले तीन दिनों में चीन में एक भी कोरोना को स्थानीय मामला नहीं आया है।

भारत में बिगड़ती स्थिति
भारत में जितने मरीज 40 दिन में सामने आए। अब उतने एक दिन में संक्रमित मरीजों की संख्या हो गई है। भारत में पहले 40 दिनों में कोरोना वायरस के एक से लेकर 50 तक मामले सामने आए। फिर चार दिनों में देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 50 से बढ़कर 100 तक हो गई। गले चार दिनों को संक्रमितों की संख्या 100 से बढ़कर 150 पर पहुंच गई। उसके बाद यह वायरस तेजी से फैलने लगा और अगले दो दिन में मरीजों की संख्या 150 से बढ़कर 200 हो गई। पिछले एक दिन में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 200 से 250 के ऊपर चली गई है। पहले 40 दिन में 50, अगले चार दिन में 50, फिर चार दिन में 50, अगले दो दिन में 50 और एक अब एक दिन में 50 से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं। अब भारत भी कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए चीन की तरह कदम उठा सकता है। उसी पहल के साथ पीएम मोदी ने रविवार को जनता कर्फ्यू की अपील की है।

Share This Article