Business : देश क्यों छोड़ रहें हैं करोड़पति, क्या ये चिंता की बात? जानें कहां जा रहे अमीर लोग - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देश क्यों छोड़ रहें हैं करोड़पति, क्या ये चिंता की बात? जानें कहां जा रहे अमीर लोग

Renu Upreti
3 Min Read
India is losing a large number of millionaires
India is losing a large number of millionaires

आज भारत दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था बन चुका है। इस बीच एक रिपोर्ट भी सामने आई है कि इस साल करीब 4,300 करोड़पति भारत छोड़कर जा सकते हैं। यह जानकारी हेनले एंट पार्टनर्स नाम की एक विदेशी निवेश कंपनी की रिपोर्ट से मिली है। ऐसे में रिपोर्ट में करीब 4,300 करोड़पतियों का भारत छोड़ना चिंता का विषय है। आइये जानते हैं इसका कैस क्या असर पड़ेगा?

बता दें कि हर साल कई संख्या में लोगों के बाहर जाने के बाद भी हर साल ढेर सारे नए हाई इनकम वाले लोग (HNWIs) बन रहे हैं। इन करोड़पतियों में से कई अपना व्यपार भारत में ही संभालते हैं और उनकी भारत में दूसरी संपत्ति भी है। कुल मिलाकर ये देश की अर्थव्यवस्था में मदद ही करते हैं।

करोड़पतियों का देश छोड़ना चिंता की बात?

वहीं रिपोर्ट में बताया गया है कि हमें लगता है कि इतन लोगों के बाहर जाने को लेकर चिंता करने की बात नहीं है, क्योंकि भारत हर साल बाहर जाने वाले करोड़पतियों से कहीं ज्यादा नए करोड़पति बना रहा है। यहीं नहीं, जो अमीर लोग भारत छोड़कर जाते हैं, उनमें से ज्यादातर का भारत में व्यापार और दूसरा घर बना रहता है। यह भारत के लिए अच्छी बात है। हालांकि कुछ लोग देश छोड़कर ले जाते हैं, फिर भी भारत का आर्थिक और व्यापार का माहौल अच्छा बना हुआ है और अमीर लोगों को अपनी ओर आकर्षित है। बहुत से अमीर लोग, भले ही वे देश छोड़कर कहीं और रहने लगते हैं, पर अपनी जमीन और निवेश के जरिए भारत की अर्थव्यवस्था में मदद करते रहते हैं।

भारत बड़ी संख्या में करोड़पतियों को खो रहा

वहीं रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि भारत बड़ी संख्या में करोड़पतियों को खो रहा है, ये लोग खासकर यूएई जा रहे हैं। दुनिया भर में लगभग 128,000 करोड़पति 2024 में किसी नए देश में रहने के लिए जा सकते हैं। इनमें से सबसे ज्यादा लोग यूएई और अमेरिका जा रहे हैं। अमीर लोगों का यह पलायन अहम है क्योंकि यह अक्सर देश के आर्थिक हालात और वहां से करोड़पतियों के जाने के कारणों को बताता है। हालांकि मिडिल क्लास के लिए ये खबर अच्छी नहीं है क्योंकि करोड़पति जो कंपनियां खोलते हैं, उनसे मिडिल क्लास को रोजगार के कई अवसर मिलते हैं।

रिपोर्ट में और क्या?

रिपोर्ट में बताया गया है कि करोड़पतियों का किसी देश से जाना, उस देश की आर्थिक स्थिति का भी पता देता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर किसी देश से बहुत से करोड़पति जा रहे हैं, तो वहां शायद कोई बड़ी समस्या है। इसके अलावा, अमीर लोगों का जाना देश के भविष्य के लिए भी अच्छा संकेत नहीं है, क्योंकि मुसीबत आने पर सबसे पहले वही लोग देश छोड़कर जाते हैं।

Share This Article