National : किस राज्य में क्या है हाल? कांटे की टक्कर दे रहा इंडिया गठबंधन, जानें कौन आगे   - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

किस राज्य में क्या है हाल? कांटे की टक्कर दे रहा इंडिया गठबंधन, जानें कौन आगे  

Renu Upreti
5 Min Read
India Alliance is giving competition to the competition, know who is next
India Alliance is giving competition to the competition, know who is next

लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती सुबह से जारी है। रुझान आने के बाद पल-पल की तस्वीर बदल रही है। रूझान में बेशक एनडीए सरकार बनाती दिख रही है, लेकिन कई राज्य ऐसे हैं जहां मुकाबला कांटे का है। इन राज्यों में यूपी, महाराष्ट्र, बंगाल में इंडिया गठबंधन बराबर जोर लगा रहा है। फिलहाल ओवरऑल बात करें तो 543 सीटों के रूक्षान में 296 सीटों पर एनडीए आगे चल रही है। वहीं इंडिया गठबंधन 228 सीटों पर आगे हैं। अन्य के खाते में 19 सीटें जाती दिख रही है।

इस बार का मुकाबला एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच है। बीजेपी के नेतृत्व ने इस बार 400 पार का नारा दिया था, वहीं कांग्रेस के नेतृत्व में 25 से ज्यादा दलों के साथ बना इंडिया गठबंधन ने भी लगातार सत्ता में आने का दावा का। हालांकि फिलहाल रूझानों में एनडीए आगे है, लेकिन इंडिया गठबंधन भी लगातार जोर लगा रहा है।

आइये जानते हैं किस राज्य का क्या है हाल?

ओडिशा– बीजद को झटका देते हुए एनडीए ओडिशा में बंपर जीत की तरफ जा रही है। यहां 21 सीटों में से एनडीए 19 सीटों पर हैं। बीजद महज 1 सीट पर ही आगे नजर आ रही है। एक सीट पर इंडिया गठबंधन आगे हैं।

उत्तर प्रदेश – यहां एनडीए को बड़ा झटका लगा है। 80 सीटों में से एनडीए 37 सीटों पर आगे चल रही है। इंडिया गठबंधन को 42 सीटों पर बढ़त मिली है। समाजवादी पार्टी की सीटों में भी खासी बढ़ोतरी हुई है। 42 सीटों में से 35 पर केवल समाजवादी पार्टी आगे है।

मध्य प्रदेश– यहां इंडिया गठबंधन नहीं दिख रही है। यहां की 29 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।

गुजरात– पिछली बार गुजरात की सभी 26 सीटों पर कब्जा जमाने वाली एनडीए को यहां एक सीट का नुकसान दिख रहा है।

तमिलनाडु– यहां बीजेपी कामयाब होते नहीं दिख रही है। यहां 39 सीटों में से एनडीए सिर्फ एक सीट पर आगे है। अन्नाद्रमुक भी 3 सीटों पर आगे चल रही है।

तेलंगाना– इस राज्य में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की फाइट है। यहां की 17 सीटों में से 8 सीटों पर एनडीए और 8 सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे है। एक सीट निर्दलीय के खाते में जा रही है।

महाराष्ट्र– यहां की 48 सीटों में से इंडिया गठबंधन 27 सीटों पर आगे चल रहा है। एनडीए के खाते में 20 सीटें ही नजर आ रही हैं।

दिल्ली– यहां एनडीए को एक सीट का नुकसान देखने को मिल रहा है। 7 लोकसभा सीटों पर एनडीए यहां आगे है।

कर्नाटक– यहां की 28 सीटों में से 18 सीटों पर एनडीए आगे है, 10 सीट पर इंडिया गठबंधन आगे है।

केरल – यहां 20 में से महज 2 सीटों पर एनडीए आगे चल रही है। 16 सीटों पर इंडिया गठबंधन है। 2 सीट एलडीएफ के खाते में है।

राजस्थान– यहां की 25 सीटों में से एनडीए को 14 सीटें मिल रही है। 11 सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे चल रहा है।  

पश्चिम बंगाल– टीएमसी यहां 31 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 10 सीटों पर एनडीए आगे है। 1 सीट इंडिया गठबंधन के पास जा रही है।

हरियाणा– यहां इंडिया गठबंधन 6 सीटों में आगे है। एनडीए 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

उत्तराखंड– हिमाचल- उत्तराखंड की पांच और हिमाचल में 4 सीटें एनडीए के खाते में जाते दिख रही है।

बिहार– 40 सीटों में से यहां एनडीए 34 सीटों पर आगे है। इंडिया गठबंधन 4 सीटों पर आगे है।

झारखंड– यहां की 14 सीटों में से 9 सीटों पर एनडीए और 5 सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे चल रहा है।

आंध्र प्रदेश– यहां की 25 सीटों में से 21 सीटों पर एनडीए आगे चल रही है। 4 सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे है।

छत्तीसगढ़– यहां की 11 सीटों मे से 10 पर एनडीए आगे है। इंडिया गठबंधन की एक सीट पर बढ़त दिख रही है।

Share This Article