Big News : ऋषिकेश में गंगा किनारे हाथ बंधी लाश मिलने से मचा हड़कंप, सिर पर मिले गहरी चोट के निशान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

ऋषिकेश में गंगा किनारे हाथ बंधी लाश मिलने से मचा हड़कंप, सिर पर मिले गहरी चोट के निशान

Yogita Bisht
2 Min Read
murder 2

ऋषिकेश में गंगा किनारे हाथ बंधी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। राफ्टिंग गाइड ने गंगा किनारे तैरती लाश देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। युवक के सिर पर गहरी चोट लगी है। इसके साथ ही मृतक की उम्र करीब 25-26 साल के बीच है।

गंगा किनारे हाथ बंधी लाश मिलने से मचा हड़कंप

ऋषिकेश में गंगा किनारे लाश मिलने से हड़कंप मच गया। राफ्टिंग गाइड को तपोवन क्षेत्र में पांडव पत्थर के पास गंगा किनारे एक शव उतरता दिखाई दिया। जिसके बाद राफ्टिंग गाइड ने पुलिस को गंगा किनारे एक शव उतरता दिखाई देने की सूचना दी।

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लिया। युवक के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं। इसके साथ ही युवक के हाथ भी बंधे हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 25-26 साल के बीच है।

पुलिस ने जताई युवक की हत्या की आशंका

मिली जानकारी के मुताबिक युवक के पास मिली पर्चियों और विजिटिंग कार्ड भी मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान की कोशिश शुरू कर दी है। मृतक ने केवल जींस पहनी हुई थी। मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस युवक की हत्या की आशंका जता रही है।

लापता लोगों की जानकारी के आधार पर की जा रही युवक की पहचान की कोशिश

पुलिस आसपास के थाना चौकियों से लापता लोगों की जानकारी जुटा रही है। इस जानकारी के आधार पर ही युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही युवक से मिली पर्चियों और विजिटिंग कार्ड के आधार पर भी युवक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।