Uttarakhand : दून अस्पताल में महिला ने लिफ्ट के बाहर ही दिया बच्चे को जन्म, परिसर में मची अफरातफरी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दून अस्पताल में महिला ने लिफ्ट के बाहर ही दिया बच्चे को जन्म, परिसर में मची अफरातफरी

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
Doon Hospital

दून अस्पताल में एक महिला ने बच्चे को लिफ्ट के बाहर ही जन्म दे दिया। अचानक हुई महिला की डिलीवरी से अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। फिलहाल जच्चा-बच्चा वार्ड में हैं। दोनों की हालत स्वस्थ बताई जा रही है।

लिफ्ट के बाहर ही महिला ने दिया बच्चे को जन्म

मामला शनिवार सुबह का बताया जा रहा है। सनी ने अपनी पत्नी क्रांति देवी को शनिवार सुबह तड़के दून अस्पताल में भर्ती कराया था। क्रांति देवी को उस समय प्रसव पीड़ा नहीं हो रही थी। जिस पर डॉक्टरों ने महिला को थोड़ी देर बाहर टहलने के लिए भेज दिया।

महिला जैसे ही वार्ड के बाहर टहलने के लिए गई लिफ्ट के पास ही महिला का प्रसव हो गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरातसफरी मच गई। महिला के पति सनी ने बताया की कुछ देर बाद स्वास्थ्यकर्मी मौके पर पहुंचे और जच्चा- बच्चे को अंदर वार्ड में ले गए।

जच्चा-बच्चा दोनों बताए जा रहे सुरक्षित

जानकारी के अनुसार मामले को लेकर स्त्री रोग विभाग की एचओडी डॉ चित्रा जोशी ने बताया कि जब महिला को बाहर टहलने के लिए कहा था उस समय महिला को प्रसव पीड़ा नहीं हो रहा था। इसी वजह से महिला को टहलने के लिए भेजा था। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।