Big News : बागेश्वर उपचुनाव को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आज, प्रत्याशी के नाम पर होगा मंथन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आज, प्रत्याशी के नाम पर होगा मंथन

Yogita Bisht
2 Min Read
BAGESHWAR BY ELECTION

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आज होने जा रही है। प्रदेश पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में बागेश्वर उपचुनाव में प्रत्याशी के नाम पर मंथन किया जाएगा।

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आज

भारतीय जनता पार्टी की बागेश्वर उपचुनाव को लेकर आज महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। आज होने वाली प्रदेश पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में होगी। बैठक में बागेश्वर उपचुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा।

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नाम पर होगा मंथन

प्रदेश पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में बागेश्वर उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नाम को लेकर मंथन किया जाएगा। बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।

प्रत्याशियों के नाम पर मंथन के बाद उम्मीदवारों के नाम का पैनल तैयार किया जाएगा। जिसके बाद नाम केंद्रीय हाईकमान को भेजे जाएंगे। हाईकमान से मंजूरी मिलते ही नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

पांच सितंबर को होगा मतदान

चुनाव आयोग ने बागेश्वर सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। बागेश्वर सीट पर उपचुनाव के लिए पांच सितंबर को मतदान होगा। मतदान के बाद आठ सिंतबंर को उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। प्रत्याशी 10 से 17 अगस्त तक नामांकन कर सकेंगे। जबकि 21 अगस्त तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।