Big News : Dhami Cabinet : धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, यहां पढ़ें फैसले - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Dhami Cabinet : धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, यहां पढ़ें फैसले

Yogita Bisht
3 Min Read
धामी कैबिनेट के फैसले

सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। कैबिनेट बैठक में करीब दो दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों पर चर्चा की गई। कैबिनेट की बैठक में उत्तराखंड आवास नीति पर मुहर लगी है।

धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त

आज सचिवालय में मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में धामी कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और कैबिनेट सतपाल महाराज बैठक में मौजूद रहे। बैठक में 22 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। कैबिनेट ने विद्युत उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत बिजली माफ करने पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही अगर कोई उपभोक्ता इसका गलत फायदा उठाता है तो उस से दोगुनी वसूली की जाएगी।

धामी कैबिनेट के अहम फैसले

  • कर्मचारियों के वेतन वृद्धि को लेकर कैबिनेट ने फैसला लिया है। रिटायर होने वाले कर्मचारियों के साल की सेवा को देखते हुए नोशनल इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा।
  • सरकारी विभाग में ड्राइवरों के वर्दी भत्ते को बढ़ाया गया है। 2400 रूपए से 3000 हजार रूपए भत्ता दिया जाएगा।
  • सहकारिता विभाग में सहकारी समितियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रवाधान दिया गया है।
  • शिक्षा विभाग में लिंग परिवर्तन का प्रावधान नहीं था। लेकिन अगर अब कोई लिंग परिवर्तन करवाता है तो अपना नाम परिवर्तन करवा सकता है।
  • खेल विश्व विद्यालय के लिए जो आपत्ति राजभवन से लगाई गई थी उन्हें कैबिनेट ने दूर कर दिया है।
  • पशुपालन विभाग के तहत गौ सदन बनेंगे।
  • ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए पर्सनल कल्याण बोर्ड के गठन को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
  • उत्तराखंड राजस्व विभाग के तहत हड़ताल हुई थी। उपार्जित अवकाश में परिवर्तित करने पर कैबिनेट में मुहर लगा दी है।
  • महिला बाल विकास विभाग के तहत नए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के नियमावली को मंत्रिमंडल ने अनुमोदित किया है।
  • उच्च शिक्षा विभाग में भी अब छात्रों को सरकार भारत दर्शन कराएगी।
  • उत्तराखंड की उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों को भी देश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थाओं का सरकार भ्रमण कराएगी।
  • मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध पत्र प्रकाशन योजना को मिली मंजूरी। इसके तहत फैकल्टी को 10000 रूपए मिलेंगे।
  • उत्तराखंड परिवहन निगम को 100 नई बसों को खरीदने की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।