Entertainment : IMDb Top Indian Star की लिस्ट में SRK सबसे ऊपर, जानें किस स्टार को मिली कौन सी पोजिशन? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

IMDb Top Indian Star की लिस्ट में SRK सबसे ऊपर, जानें किस स्टार को मिली कौन सी पोजिशन?

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
shahrukh khann

IMDb Top Indian Star List: IMDb ने इस साल की टॉप इंडियन स्टार की लिस्ट जारी कर दी है। ऐसे में बॉलीवुड के बादशाह किंग खान यानी शाहरुख़ खान ने इस लिस्ट में टॉप किया। वो इस लिस्ट में नंबर १ की पोजिशन पर है। शाहरुख़ इंडिया के इस साल के टॉप एक्टर बन गए है।

टॉप स्टार की लिस्ट में नंबर वन शाहरुख खान

बता दें इस साल शाहरुख की दो बड़ी फिल्में जवान और पठान रिलीज़ हुई। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ग़दर मचा दिया। फिल्म को दर्शकों ने काफी प्यार दिया। दोनों फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड भी तोड़ें। जिसका अभिनेता को काफी फायदा हुआ। किंग खन इस साल के टॉप एक्टर की लिस्ट में पहले स्थान पर है। बता दें की अभिनेता की इस साल की तीसरी फिल्म डंकी भी बहुत जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

https://twitter.com/IMDb_in/status/1727182655400374563

टॉप 3 में दीपिका पादुकोण-आलिया भट्ट

शाहरुख़ खान के बाद इस लिस्ट में नंबर दो की पोजीशन पर है आलिया भट्ट। तो वहीं दीपिका इस लिस्ट में नंबर तीन के स्थान पर है। आलिया भट्ट ने जहां इस साल दो फिल्में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और हॉलीवुड की हार्ट ऑफ स्टोन की है। तो वहीं दीपिका शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में दिखाई दी थी।

टॉप 10 स्टार की फुल लिस्ट-

  1. शाहरुख खान
  2. आलिया भट्ट
  3. दीपिका पादुकोण
  4. वामिका गब्बी
  5. नयनतारा
  6. तमन्ना भाटिया
  7. करीना कपूर खान
  8. शोभिता धुलीपाला
  9. अक्षय कुमार
  10. शाहिद कपूर
Share This Article