Big News : हल्द्वानी में 30 से होगा ईजा बैंणी महोत्सव का आगाज, लोक संस्कृति की दिखेगी झलक - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

हल्द्वानी में 30 से होगा ईजा बैंणी महोत्सव का आगाज, लोक संस्कृति की दिखेगी झलक

Yogita Bisht
2 Min Read
ईजा बैणी महोत्सव

हल्द्वानी में 30 नवंबर को भव्य ईजा बैंणी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

हल्द्वानी में 30 से होगा ईजा बैंणी महोत्सव का आगाज

हल्द्वानी में 30 नवंबर को भव्य ईजा बैंणी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। एमबी इंटर कालेज परिसर में भव्य ईजा बैंणी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसका लोगो आज जिलाधिकारी वंदना सिंह सहित जिले के अधिकारियों ने लांच किया।

सीएम धामी भी करेंगे कार्यक्रम में शिरकत

ईजा बैंणी महोत्सव के दौरान जिले की 713 करोड़ की 259 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सीएम धामी के साथ ही प्रभारी मंत्री सहित जिले के सभी विधायक भी मौजूद रहेंगे। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि उत्तराखंड की मातृ शक्ति व लोक कला, हस्त कला व स्वंय सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

देखने को मिलेगी लोक संस्कृति की झलक

ईजा बैंणी महोत्सव में 13 जिलों के 26 उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा GI टैग वाले उत्पादों को भी यहां दिखाया जाएगा। महिला उद्यमियों के द्वारा उत्पादित उत्पादों का सजीव चित्रण दिखाया जाएगा। इसके अलावा पहाड़ी अनाज के व्यंजनों को भी प्रोत्साहन देने के लिए अम्मा की रसोई को भी प्रदर्शित किया जाएगा। ईजा बैणी महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।