Health : पेट नहीं रहता सही तो हो सकती है कई बीमारियां, इन लक्षणों से पहचानें कैसी है आंत की सेहत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पेट नहीं रहता सही तो हो सकती है कई बीमारियां, इन लक्षणों से पहचानें कैसी है आंत की सेहत

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
If the stomach does not remain healthy then many diseases can occur, identify the health of the intestine by these symptoms.

सेहतमंद रहने के लिए पेट का फिट होना काफी जरूरी होता है। अगर पाचन तंत्र मजबूत हो तो आप कई बीमारियों को दूर भगा सकते हैं। जिन लोगों का पेट ठीक नहीं रहता उन्हें अनगिनत परेशानियां लगी रहती है। जिन लोगों का पेट ठीक नहीं रहता उन्हें अनगिनत परेशानियां लगी रहती है। इतना समझ जाएं कि आपका पेट आपको फिट और बीमार बना सकता है। शरीर में दिखने वाले इन लक्षणों से पहचानें कि आपकी आंत की सेहत कैसी है।

पाचन की समस्या

अगर आपका पेट ठीक नहीं रहता तो आपको आंत से जुड़ी कोई भी बीमारी हो सकती है। ऐसी स्थिति में पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। जिसकी लजह से ब्लोटिंग, एसिडिटी, गैस कब्ज और बार-बार खट्टी डकार आने की समस्या हो जाती है। ऐसे में खान-पान में बदलाव जरुर करें।

वजन में होने लगे अंतर

गट हेल्थ खराब होने पर वजन में भी बदलाव आन लगता है। पाचन तंत्र खराब होने की वजह से शरीर पोषक तत्वों को ठीक तरह से पचा नहीं पाता, जिससे तेजी से वजन बढ़ने लगता है।

शुगर क्रेविंग

जिन लोगों की आंत हेल्दी नहीं होती उन्हें शुगर क्रेविंग हो सकती है। ज्यादा चीनी का सेवन करने से खराब बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं और सेहत खराब होने लगती है। ऐसे में डाइट में बदलाव करने चाहिए।

त्वचा पर असर

लंबे समय तक पेट खराब रहने से त्वचा पर भी इसका असर दिखने लगता है। आपको स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। पेट खराब होने पर मुंहासे, एग्जिमा, रैशेज और सोरायसिस होने का खतरा बढ़ जाता है।

थकान रहना

कई बार थकान को हम नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर आपको हमेशा थकान बनी रहती है तो समझ जाएं कि आपकी गट हेल्थ खराब है। इससे आपकी नींद प्रभावित होती है और एनर्जी लेवल डाउन रहता है। लंबे समय तक ऐसा रहने पर नजरअंदाज न करें।

TAGGED:
Share This Article