National : बहुत दर्दनाक और भयानक, मैं निराश और डरी हुई हूं, कोलकाता रेप केस पर राष्ट्रपति मुर्मू का बयान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बहुत दर्दनाक और भयानक, मैं निराश और डरी हुई हूं, कोलकाता रेप केस पर राष्ट्रपति मुर्मू का बयान

Renu Upreti
1 Min Read
I am disappointed and scared, President Murmu's statement on Kolkata rape case

कोलकाता रेप और मर्डर केस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कड़े शब्दों में निंदा जताई है। उन्होनें कहा कि निर्भया कांड के बाद ऐसा लगता है कि हमें सामूहिक तौर पर भूलने की बीमारी हो गई है। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर राष्ट्रपति ने कहा कि बस बहुत हो चुका है। कोलकाता की घटना बहुत दर्दनाक और भयानक थी। यह घटना हताशा से उजी है और बहुत ही भयभीत करने वाली है। मैं निराश और डरी हुई हूं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि कोई भी सभ्य समाज बेटियों-बहनों पर ऐसे अत्याचार की इजाजत नहीं दे सकता। उन्होनें यह भी टिप्पणी की- जब छात्र. डॉक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे, तब भी अपराधी किसी जगह में छिपे हुए थे। प्रेसिडेंट की यह टिप्पणी पश्चिम बंगाल की सरकार के शासन पर कड़ा प्रहार हैं।

बहुत ही चौंकाने वाला

वहीं मुर्मू ने कहा कि इस दौरान निर्भया कांड का भी जिक्र किया और अफसोस जताया कि 12 सालों के बाद समाज में अनगिनत बलात्कारों की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। यह बहुत ही चौंकाने वाला है।

Share This Article